फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Annual Felicitation Ceremony in Nankmatta

पीपीएसवीएम इंटर कॉलेज का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Annual Felicitation Ceremony in Nankmatta
नानकमत्ता में मेधावियों को सम्मानित करते अतिथि। - फोटो : SITARGANJ
नानकमत्ता। पुष्पा प्रियंका सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का वार्षिक परीक्षाफल जूनियर वर्ग में 95.75 और सीनियर वर्ग में 97.76 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

बुधवार को विद्यालय प्रांगण में परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष हरीश जोशी और प्रधानाचार्य नीलांबर जोशी ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित और पुष्प अर्पित कर किया।

जूनियर वर्ग में तनुजा जोशी ने 98.35 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान पाया। सीनियर वर्ग में कक्षा नौ की नेहा अटवाल ने 94.70 तथा कक्षा 11 के मनोज जोशी ने 93.50 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान हासिल करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। संस्कृति ज्ञान परीक्षा में विद्यालय का नाम रोशन करने वाली मानसी राणा को भी प्रशस्तिपत्र देकर पुरस्कृत किया गया। विद्यालय प्रबंध समिति ने उत्तराखंड बोर्ड 2020 की परीक्षा में प्रदेश की वरीयता सूची में स्थान बनाने वाले मेधावियों को 21-21 सौ रुपये और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। विधायक ने विद्यार्थियों को शिक्षा व संस्कारों का महत्व के बारे में बताया। प्रधानाचार्य ने वर्षभर की स्कूल की उपलब्धियों पर डाला। वहां आरएसएस के जिला सह संघचालक ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, पवन बिंद, जगदीश जोशी, राजेंद्र नाथ गोस्वामी, डॉ. जयप्रकाश शर्मा, गौरीदत्त जुकरिया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed