फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Announcement of struggle on the problems in the general meeting

Udham Singh Nagar News: आमसभा में समस्याओं को लेकर संघर्ष करने का ऐलान

Mon, 17 Jun 2024 03:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 17 Jun 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Announcement of struggle on the problems in the general meeting
रुद्रपुर। मोवा की आमसभा में समस्याओं के समाधान को लेकर एकजुट होकर संघर्ष करने का ऐलान किया गया। सदस्यों ने आरोप लगाया कि कॉलोनी में ग्रीन बेल्ट के क्षेत्र पर अतिक्रमण कर दिया गया है। एमआरडब्ल्यूए की ओर से अनियमितताएं की जा रही हैं। सभा के बाद लोगों ने पुलिस चौकी में एमआरडब्ल्यूए के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

विला क्लब में रविवार को मेट्रोपोलिस ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन (मोवा) के वरिष्ठ सदस्य केएस कार्की की अध्यक्षता में आमसभा हुई। सभा में केएस कार्की व अन्य कॉलोनीवासियों ने कॉलोनी का रखरखाव देख रही मेट्रोपोलिस रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (एमआरडब्ल्यूए) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। सचिव राजीव भटनागर ने कहा कि इस एसोसिएशन का पंजीकरण रजिस्ट्रार कार्यालय की ओर से निरस्त करने की सिफारिश निदेशालय से की गई है। कॉलोनी में सुरक्षा व्यवस्था भी लचर है। आपराधिक गतिविधियों का बोलबाला है। उन्होंने एमआरडब्ल्यूए के खिलाफ चौकी में तहरीर भी दी। वहां एसएस बोहरा, गोपाल बंसल, पंकज तिवारी, हरीश कनोडिया, एएन मिश्रा, एके शर्मा, अमूल मिश्र, सुमन बोरा, शशि श्रीवास्तव, दीपा जंगपांगी आदि थे। संचालन असलम कोहरा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed