फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Angered by Vikrant's popularity, the accused murdered him.

Udham Singh Nagar News: विक्रांत की लोकप्रियता से खफा आरोपियों ने कर दी हत्या

Sat, 27 Jun 2026 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 27 Jun 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Angered by Vikrant's popularity, the accused murdered him.
रुद्रपुर। सोशल मीडिया की दमक के पीछे एक खौफनाक सच्चाई छीपी है। आज के समय लोग दूसरों की बढ़ती लोकप्रियता और जलन के कारण अपराधी बन रहे हैं। रुद्रपुर में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। आरोप है कि विक्रांत गो सेवा के कारण लोकप्रिय हो रहा था और इसी से खफा होकर आरोपी उससे झगड़ा करते थे।
विज्ञापन

विक्रांत के दोस्तों का आरोप है कि लंबे समय से उनके बीच में ऑनलाइन पोस्ट और कमेंट के माध्यम से विवाद चल रहा था। विक्रांत के पिता ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। परिजनों का कहना है कि विक्रांत मिलनसार स्वभाव का था और गो सेवा के कारण उसकी अच्छी पहचान बन गई थी। सोशल मीडिया पर उसके हजारों समर्थक थे जिससे कुछ लोगों में नाराजगी बढ़ती चली गई। मृतक के दोस्तों का दावा है कि करीब पांच महीने पहले भी रुद्रपुर के रामलीला मैदान के पास दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। उस समय भी कहासुनी और मारपीट हुई थी लेकिन मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

---
पहले गोली मारी फिर चप्पल से पिटाई : दोस्त
विक्रांत के एक करीबी दोस्त ने दावा किया कि हमलावरों ने पहले उस पर गोली चलाई। गोली लगने के बाद जब वह सड़क पर गिर पड़ा तो भी आरोपी नहीं रुके और कथित तौर पर चप्पलों से उसकी पिटाई की। दोस्त के अनुसार, हमलावरों ने पूरी वारदात को बेहद बेरहमी से अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
उठ जा बेटा...आंखों में आंसू लेकर बेटे का पुकारती मां
सुशीला तिवारी अस्पताल से बेटे का शव घर पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। मां बेटे के शव से लिपटकर बार-बार बिलखती रहीं और कहती हुई नजर आईं कि उनके बेटे को क्यों मारा... उठ जा बेटा। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
---
दो आरोपी दबोचे, मुख्य आरोपी अस्पताल में भर्ती
पुलिस के अनुसार, मामले में नामजद दो आरोपी वरुण कुमार निवासी रामेश्वरपुर किच्छा, सुशील निवासी शिमला पिस्तौर रुद्रपुर को गिरफ्तार कर लिया और मुख्य आरोपी बंटी ठाकुर घायल है जिसका इलाज चल रहा है।

---
नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी
पुलिस के अनुसार, मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी हत्या के बाद नेपाल भागने की फिराक में थे। इससे पहले ही उन्हें दबोच लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed