{"_id":"62eab2dae5ee390c003ccf11","slug":"anganwadi-workers-will-do-obc-survey-rudrapur-news-hld471268753","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ता करेंगी ओबीसी सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता करेंगी ओबीसी सर्वे
विज्ञापन
रुद्रपुर। हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ओबीसी की सीटें निश्चित करने के लिए ऊधमसिंह नगर में भी सर्वे का कार्य किया जा रहा है ताकी आगामी चुनाव में इस तरह की समस्या से बचा जा सके। ओबीसी वर्ग की गिनती के लिए ट्रिपल टेस्ट किया जा रहा है। सर्वेक्षण कार्य की जिम्मेदारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी गई है। कार्य की निगरानी के लिए सीडीपीओ, एडीओ पंचायत, खंड विकास अधिकारी व जोनल अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
ओबीसी वर्ग के सर्वेक्षण के लिए प्रशिक्षण का कार्य बुधवार को विकास भवन सभागार में किया गया। इस दौरान जिलास्तर पर सभी सात ब्लॉकों के लिए तैनात किए गए जोनल अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई।
इसमें खटीमा में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सितारगंज में मुख्य उद्यान अधिकारी, रुद्रपुर में जिला विकास अधिकारी, गदरपुर में जिला समाज कल्याण अधिकारी, बाजपुर में मुख्य कृषि अधिकारी, काशीपुर में जिला कार्यक्रम अधिकारी और जसपुर में कृषि व भूमि संरक्षण अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
जिलास्तर पर मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्र को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। सहायता के लिए पंचायती राज अधिकारी रमेश चंद्र त्रिपाठी व अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को जिम्मेदारी दी गई है। सभी विकास खंडों में पिछड़ी जातियों की जनगणना का कार्य सही समय पर पूरा किया जाना है।