{"_id":"6a4e9e68d444402fbd053af0","slug":"allegations-of-sending-people-to-dubai-instead-of-europe-commotion-at-the-kotwali-police-station-bazpur-news-c-235-1-rdp1019-145635-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: यूरोप के बजाय दुबई भेजने का आरोप, कोतवाली में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: यूरोप के बजाय दुबई भेजने का आरोप, कोतवाली में हंगामा
Thu, 09 Jul 2026 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। यूरोप भेजने का झांसा देकर युवकों को दुबई भेजने और शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से नाराज लोगों ने बुधवार को बाजपुर कोतवाली पहुंचकर एसआई का घेराव किया। पुलिस ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
ग्राम इटव्वा निवासी प्रेमो कौर ने बताया कि काशीपुर के एक एजेंट ने उनके परिवार के तीन युवकों को यूरोप भेजने का वादा किया था। इसके लिए तय धनराशि भी ली गई, लेकिन युवकों को यूरोप के बजाय दुबई भेज दिया गया। आरोप है कि एजेंट ने उनके मूल दस्तावेज भी अपने पास रख लिए हैं। विरोध करने और दस्तावेज लौटाने की मांग करने पर एजेंट ने कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए धमकी दी।
पीड़िता के अनुसार उन्होंने पांच जुलाई को इस मामले में पुलिस को तहरीर दी थी। तब से अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर बुधवार को वह समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचीं और वहां मौजूद एसआई देवेंद्र मनराल का घेराव कर कार्रवाई की मांग की। बाद में कोतवाल नरेश चौहान मौके पर पहुंचे और पीड़िता को आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान बलवीर सिंह कालू, महेंद्र सिंह, जसपाल सिंह बिल्लू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।