{"_id":"6a5538c8f78f559a3a09114a","slug":"allegation-of-teenage-girls-abduction-in-broad-daylight-near-railway-station-rudrapur-news-c-242-1-rdp1029-144293-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रेलवे स्टेशन के पास दिन-दहाड़े किशोरी के अपहरण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रेलवे स्टेशन के पास दिन-दहाड़े किशोरी के अपहरण का आरोप
Tue, 14 Jul 2026 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर के रेलवे स्टेशन रोड क्षेत्र में दिनदहाड़े एक किशोरी के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जिस नाबालिग ने घटना देखी उसने छिपकर अपनी जान बचाई। पुलिस प्रारंभिक सूचना के आधार पर जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन से टिकट लेकर लौट रही एक किशोरी ने देखा कि कुछ युवक आगे चल रही किशोरी का मुंह दबाकर उसे जबरन जंगल की ओर ले गए। आरोप है कि रेलवे क्रॉसिंग के दूसरी ओर खड़ी कार में किशोरी को बैठाकर आरोपी मौके से भाग गए। चश्मदीद के अनुसार, अभियुक्तों की नजर उस पर भी पड़ गई जिसके बाद वे उसके पीछे दौड़ पड़े। घबराई लड़की ने एक हॉस्पिटल के सामने बंद पड़े एक खोखे में छिपकर अपनी जान बचाई।
उसने स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता प्रिंस को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी और अपनी लाइव लोकेशन साझा की। सूचना मिलने पर प्रिंस और उनके सहयोगी मौके पर पहुंचे और उसे सुरक्षित बाहर निकाला। डायल-112 पर सूचना मिलने पर बाजार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले में सीओ विभव सैनी ने कहा कि जांच के लिए टीम मौके पर गई थी। जिस नाबालिग ने सूचना दी थी वह भी पुलिस के सामने नहीं आई और तहरीर भी नहीं प्राप्त हुई। पुलिस अपने स्तर से मामले की जानकारी जुटा रही है।