Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Allegation of embezzling money in the name of providing housing

Udham Singh Nagar News: आवास दिलाने के नाम पर रुपये हड़पने का आरोप

Tue, 24 Sep 2024 04:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 24 Sep 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Allegation of embezzling money in the name of providing housing
काशीपुर। एक दिव्यांग दंपती ने ग्राम प्रधान पर सरकारी आवास दिलाने के नाम पर दस हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसडीएम व पुलिस को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन




गांव निवासी रेखा पत्नी रामगोपाल ने एसडीएम अभय प्रताप सिंह व कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। इसमें बताया कि उसका गांव में कच्चा मकान है। पती-पत्नी दिव्यांग हैं। बताया कि वर्ष 2015-16 में ग्राम प्रधान दंपती उसके घर आए। कहा कि तुम्हारा सरकारी आवास बनवा देंगे, तुम्हें बीस हजार रुपये देने होंगे। आरोपियों की बातों में आकर उसने दस हजार रुपये पहले दे दिए। इसी बीच आरोपी की बेटी ग्राम प्रधान बन गई। उसके बाद भी आवास नहीं मिला। अब रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र सौंपकर रुपये दिलाने की गुहार लगाई। इधर, एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed