{"_id":"5ebe3d1e8ebc3e9051071d04","slug":"alcohol-smugglers-attack-police-team-soldier-injured174","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजपुर : शराब तस्करों का पुलिस टीम पर हमला, एक सिपाही गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजपुर : शराब तस्करों का पुलिस टीम पर हमला, एक सिपाही गंभीर घायल
Fri, 15 May 2020 03:35 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बाजपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बाजपुर
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 03:35 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केलाखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव तोता बेरिया में शराब भट्ठी पकड़ने गई पुलिस टीम पर तस्करों ने पत्थरों ने हमला कर दिया। हमले में एक सिपाही घायल हो गया। घायल का सीएचसी में इलाज कराया गया। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ जान लेवा हमले का केस दर्ज किया है। तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोप है कि केलाखेड़ा थाना अंतगर्त बेरिया दौलत पुलिस चौकी इंचार्ज प्रकाश चंद पुलिस टीम के साथ गांव तोता बेरिया नदी किनारे जंगल में कच्ची शराब की भट्ठी पकड़ने गए थे। पुलिस टीम को देखते ही शराब तस्करों ने पथराव कर दिया। सिर में पत्थर लगने से चौकी में सिपाही त्रिभुवन घायल हो गया। पुलिस फोर्स ने घेराबंदी कर तीन तस्करों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
जबकि तीन तस्कर मौका पाकर फरार हो गए। एसओ ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में एक महिला सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दी गई। सभी आरोपी फरार मिले।
विज्ञापन