फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Airport

विवि की जमीन एयरपोर्ट को देने के बजाय शोध केंद्र बनाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
Airport
पंतनगर में कांग्रेसियों के खिलाफ प्रदर्शन करते भाजपाई। - फोटो : RUDRAPUR
जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. पीएल गौतम ने पंतनगर में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए विवि की 1072 एकड़ भूमि अधिग्रहीत करने के मामले में कहा कि सरकार को इसके विकल्प तलाशने चाहिए। पहले भी सिडकुल के लिए विवि की काफी जमीन दी गई है उसका और हवाई अड्डे के विस्तारीकरण की जद में आने वाली भूमि का मुआवजा भी विवि को मिलना चाहिए।
विज्ञापन

डॉ. गौतम ने कहा कि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने जंगलात की ऊसर, बंजर और ऊबड़ खाबड़ भूमि को उपजाऊ जमीन में तब्दील किया था। सिडकुल के लिए विवि की जमीन देने का उस वक्त हमने विरोध जताया था। तमाम विरोध के बाद भी जो भूमि सिडकुल को दी गई उसके एवज में मैंने सरकार पर वित्तीय बोझ डालकर विवि को 349 पदों की स्वीकृति सहित 270 करोड़ रुपये का मुआवजा भी दिलाया था।
विज्ञापन

इससे आज भी कर्मियों के वेतन, पेंशन आदि के भुगतान सुचारु रूप से हो रहे हैं। कहा कि नए राज्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट भी जरूरी है। पुराने एयरपोर्ट को विकसित करने में आड़े आ रहीं आवासीय कालोनियों को विस्थापित कर अन्यत्र मालिकाना हक देकर भी बसाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे एयरपोर्ट भी विकसित हो जाएगा और गरीबों को मालिकाना हक भी मिल जाएगा। उनका विवि प्रशासन को सुझाव है कि विवि की भूमि लीज पर देने के बजाय वहां पर विभिन्न शोध केंद्र, हाईटेक फार्म विकसित करने सहित अलग प्रकार की योजनाओं को क्रियान्वित किया जाना चाहिए।

भाजपाइयों ने फूंका कांग्रेसियों का पुतला
पंतनगर। कांग्रेसी नेताओं पर विकास विरोधी होने का आरोप लगाते हुए भाजपा के पंतनगर मंडल उपाध्यक्ष शशिकांत मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विवि गेट पर प्रदर्शन कर कांग्रेसियों का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में प्रदेश का पहला इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनने से कांग्रेसियों में बेचैनी है। अगर इन्हें इतनी ही फिक्र है तो विवि को केंद्रीय विवि बनाने की मांग बुलंद करें। वहां पर छट्टू गिरी, धर्म सिंह यादव, महेंद्र वाल्मीकि, पिंकी डिमरी, सर्वेश राय परमाल कुमार, शिवचंद बिल्लू, गिरधारी प्रसाद, राजेंद्र कुमार ,संत कुमार, संदीप वर्मा, अमिता देवी थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed