{"_id":"5c4dfad3bdec2256b807f0b0","slug":"air-services-start-for-three-new-cities-from-pant-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंतनगर से तीन नए शहरों के लिए जल्द हवाई सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंतनगर से तीन नए शहरों के लिए जल्द हवाई सेवा
Mon, 28 Jan 2019 12:09 AM IST
विपिन कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: विपिन कुमार
Updated Mon, 28 Jan 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने पंतनगर एयरपोर्ट से लखनऊ, चंडीगढ़ और कानपुर के लिए हवाई सेवा शुरू करने का फैसला लिया है। तीनों ही शहरों से अच्छा ट्रैफिक मिलने की उम्मीद है, क्योंकि इन शहरों में बड़ी संख्या में कुमाऊं के प्रवासी रहते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा पर्यटन सीजन में भी विमान कंपनियों को अच्छा ट्रैफिक मिलेगा। यही वजह है कि विमान कंपनियों ने तीनों शहरों के लिए 42 सीटर विमान के लिए हामी भरी है।
विज्ञापन
पंतनगर एयरपोर्ट निदेशक एसके सिंह ने बताया कि तीनों शहरों के लिए हवाई कंपनियों के साथ टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है।
पंतनगर से दिल्ली, देहरादून और पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा पहले से ही सुचारु हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय से स्वीकृति मिलने के बाद स्पाइस जेट और एयर हेरिटेज लखनऊ, चंडीगढ़, कानपुर के लिए भी हवाई सेवा शुरू करेगी।
विज्ञापन
दिल्ली-पंतनगर और चंडीगढ़ के बीच हेरिटेज हवाई कंपनी की ओर से सेवाएं दी जाएगी, जबकि दिल्ली-पंतनगर और कानपुर के बीच स्पाइस जेट अपनी सेवाएं देगा। उन्होंने बताया कि पंतनगर से मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई और कोलकाता के लिए हवाई सेवा शुरू करने के प्रयास किए जाएंगे। कहा कि नई सेवा शुरू होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी।