{"_id":"60bfad098ebc3e9a220273f3","slug":"aims-should-be-established-in-escort-farm-kashipur-news-hld4270491200","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशीपुर एस्कोर्ट फार्म में एम्स बनाएं जाने की मांग ने जोर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशीपुर एस्कोर्ट फार्म में एम्स बनाएं जाने की मांग ने जोर पकड़ा
विज्ञापन
कुमाऊं मंडल में एम्स की शाखा खोले जाने की सुगबुगाहट के बीच काशीपुर के एस्कोर्ट फार्म में एम्स स्थापित करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। पूर्व सांसद बलराज पासी ने देहरादून में सीएम से मुलाकात कर कुंडेश्वरी के एस्कोर्ट फार्म में एम्स खोलने की मांग की है।
सीएम तीरथ सिंह रावत ने हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर कुमाऊं मंडल में एम्स की शाखा स्थापित करने का सुझाव दिया था। इस चर्चा के शुरू होते ही कुमाऊं में एम्स की शाखा कुंडेश्वरी स्थित एस्कोर्ट फार्म में बनाए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। मंगलवार को पूर्व सांसद बलराज पासी ने देहरादून में सीएम तीरथ रावत को मांग पत्र सौंपा।
मांग पत्र में कहा कि कुमाऊं में प्रस्तावित एम्स काशीपुर में खोला जाए। यहां एम्स की स्थापना के लिए पर्याप्त भूमि है। काशीपुर के आसपास कोई बड़ा अस्पताल अथवा मेडिकल कॉलेज भी नहीं है। यहां के लोगों को इलाज के लिए हल्द्वानी, देहरादून, दिल्ली जाना पड़ता है। बसपा नेता हसीन खान ने कहा कि एस्कोर्ट फार्म दोनों मंडलों के मध्य पड़ता है।
विज्ञापन
यहां एम्स खोलने से कुमाऊं के साथ-साथ गढ़वाल के लोगों को भी इसका लाभ मिल सकेगा। व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजीव सेतिया ने काशीपुर के एस्कार्ट फार्म में एम्स की स्थापना को बेहद जरूरी बताया। कहा कि कुमाऊं में एस्कोर्ट फार्म को छोड़कर कहीं भी सैकड़ों एकड़ भूमि एक ही स्थान पर उपलब्ध नहीं है।