{"_id":"57d05b4f4f1c1b7f2f319318","slug":"aikard-college-never-met-without-entry","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना आईकार्ड कॉलेज के नहीं मिली एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना आईकार्ड कॉलेज के नहीं मिली एंट्री
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
Updated Wed, 07 Sep 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर महाविद्यालय गेट पर विद्यार्थियों के आईकार्ड जांचते प्रवक्ता
- फोटो : अमर उजाला
राधेहरि डिग्री कॉलेज में आने वाले विद्यार्थियों को परिसर का माहौल बदला हुआ नजर आया। छात्र-छात्राओं को कालेज के गेट में मौजूद प्रवक्ताओं की टीम को आईकार्ड दिखाने पर ही परिसर में प्रवेश मिला। आईकार्ड नहीं लाने वालों को गुजारिश के बाद भी एंट्री नहीं मिल सकी। जिसके चलते बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को गेट से ही बैरंग लौटना पड़ा।
गेट से लेकर प्राचार्य कक्ष के बाहर तक पुलिसकर्मी तैनात और चहलकदमी करते नजर आए। विद्या के मंदिर में पुलिस का इतना पहरा देख एकबारगी कईं विद्यार्थी हैरान भी रहे। बुधवार की सुबह से ही कॉलेज गेट पर प्रवक्ताओं की टीम ने विद्यार्थियों के आईकार्ड जांचने शुुरु किए। छात्र हो या छात्रा बिना आईकार्ड किसी को भी परिसर में नहीं जाने दिया गया। आईकार्ड नहीं लाने वाले कुछ छात्रों ने अंदर जाने की कोशिश की, लेकिन प्रवक्ताओं ने सख्त लहजा अपनाते हुए बैरंग लौटा दिया।
आईकार्ड नहीं लाने वालों की भीड़ कॉलेज गेट के पास जमा रही। वहीं गेट के साथ ही परिसर के विभिन्न हिस्सों में पुलिसकर्मी तैनात हो गए थे। छात्र गुटों में टकराव न हो, इसलिए पुलिसकर्मी डंडा थामे परिसर में चहलकदमी करते रहे। परिसर में पुलिस की मौजूदगी को देख किसी भी दावेदार ने शक्ति प्रदर्शन करने की हिम्मत नहीं जुटाई।
विज्ञापन
दावेदार कुछ समर्थकों को साथ लेकर विद्यार्थियों के बीच चेस कार्ड बांटकर प्रचार करते जरूर नजर आए। प्रभारी एसओ ओमप्रकाश ने बताया कि परिसर में पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात है। यदि किसी भी दावेदार या समर्थक ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। छात्र गुटों में मारपीट को लेकर दोनों पक्षों की तहरीर की जांच चल रही है।