{"_id":"614f7cc68ebc3e08fe5d6f1b","slug":"agriculture-programme-kashipur-news-hld439285191","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारिता को मजबूत करने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारिता को मजबूत करने पर जोर
विज्ञापन
इफ्को की गोष्ठी में प्रतिभाग करते किसान।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहकार से समृद्धि के तहत सहकारी समितियों का राष्ट्रीय सम्मेलन दिल्ली में हुआ। इसमें इफ्को समेत विभिन्न सहकारी समितियों से जुड़े किसानों और समितियों के सदस्यों ने वर्चुअल प्रतिभाग किया। सम्मेलन में सहकारिता को मजबूत करने पर जोर दिया गया। इसके अलावा इफ्को ने काशीपुर, जसपुर और बाजपुर में किसान गोष्ठियां आयोजित कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
सहकारिता के उद्देश्यों और सहभागिता को बढ़ाने के लिए शनिवार को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। देश के सहकारिता और गृहमंत्री अमित शाह इसमें मुख्य अतिथि रहे। सम्मेलन में काशीपुर, जसपुर और बाजपुर की समस्त सहकारी समितियों और इफ्को किसान सेवा केंद्र के माध्यम से 2500 किसान और 1000 समिति कर्मियों ने वर्चुअल प्रतिभाग किया।
इसी कार्यक्रम के तहत हुईं किसान गोष्ठियों में इफ्को के क्षेत्रीय अधिकारी नीरज डोभाल ने जैविक उर्वरकों के बारे में जानकारी दी। वहीं इफ्को की ओर से विभिन्न सहकारी समितियों में कुंडेश्वरी, बन्नाखेड़ा, बाजपुर, बरहैनी, जसपुर, जसपुर फीका पार, प्रतापपुर, खरमासा, बरखेड़ी, फसियापुरा, कचनालगाजी और मानपुर आदि क्षेत्रों में आयोजित किसान गोष्ठियों में बीज, उर्वरकों और सहकारिता विभाग की अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।