फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Agriculture is priority or Airport

सरकार की प्राथमिकता कृषि है या एयरपोर्ट : डॉ. मंगला राय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
Agriculture is priority or Airport
पंतनगर के नगला में कांग्रेसियों का पुतला फूंकते भाजपाई। - फोटो : RUDRAPUR
जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की 1072 एकड़ भूमि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने के लिए उड्डयन मंत्रालय को देने की कार्यवाही पर आईसीएआर के पूर्व महानिदेशक एवं विवि के पूर्व कुलपति डॉ. मंगला राय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सरकार को बताना होगा कि उसकी प्राथमिकता एयरपोर्ट बनाने की है या कृषि तकनीकों के विकास और कृषि सुरक्षा की है।
विज्ञापन

यदि सरकार निर्णय लेती है कि उनके लिए विवि से एयरपोर्ट अधिक जरूरी है तो बनाएं। इसके बाद सरकार यह नहीं कह सकती कि कृषि समावेश, शोध और तकनीकें उनके लिए प्राथमिकता हैं। अमर उजाला से बातचीत में डॉ. राय ने कहा कि पंत विवि की उपजाऊ भूमि पर एयरपोर्ट का निर्माण एक ज्वलंत मुद्दा है और यह विवि की अस्मिता का सवाल भी है। विवि की अस्मिता बचाने के लिए विवि के वरिष्ठ वैज्ञानिकों और शिक्षकों को सरकार के समक्ष तथ्यों और आंकड़ों के साथ अपनी बात बेबाकी से रखनी चाहिए।
विज्ञापन

सरकार की प्राथमिकता में एयरपोर्ट है लेकिन सरकार से पूछना चाहता हूं कि सरकार अनाज भंडारण और कोल्ड स्टोरेज क्यों नहीं बना पा रही है। देश में खाद्यान्न की भंडारण क्षमता 36 से 37 मिलियन टन पहले थी। वही आज भी है। उन्नत भंडारण गृह की क्षमता भी मात्र दो प्रतिशत ही है। इसके चलते खाद्यान्न सड़ जाता है। पंतनगर विवि के वैज्ञानिकों को सरकार को बताना होगा कि किसान की आय एयरपोर्ट बनने से नहीं बढ़ेगी बल्कि किसान के लिए नए-नए शोध कर बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेता पनेरु ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
रुद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हरीश पनेरु ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में पहुंचकर एसडीएम विशाल मिश्रा के माध्यम से राज्यपाल को एयरपोर्ट की जमीन के संबंध में ज्ञापन सौंपा। कहा कि विवि की 1072 एकड़ जमीन राज्य सरकार ने एएआई को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। संवाद
भाजपाइयों ने कांग्रेसियों का पुतला फूंका
पंतनगर। विवि की भूमि पर एयरपोर्ट बनाने का विरोध करने पर भाजपा पंतनगर मंडल के अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र वाल्मीकि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगला गेट पर कांग्रेसियों का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे का विरोध करने वाले कांग्रेसी विकास विरोधी हैं। कहा हवाई अड्डा बनने से नगला, किच्छा व रुद्रपुर का विकास होगा। पर्यटक बढ़ेंगे तो लोगों को काम मिलेगा राज्य की आय बढ़ेगी।

वहां पर सचिन शर्मा, मुनेश वाल्मीकि, पवन राठौर, कैलाश नेगी, रोहित, अशोक गुप्ता, रवि कमल कांडपाल, मनोज जोशी, अंगद यादव, मनीष आदि थे। इधर, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित पुरोहित ने कहा कि एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ होने पर कांग्रेस और उसके सहयोगी केशव पासी ने जो मोर्चा खोला है। वह राज्य के विकास में बाधक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed