फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   agricultur oficers brif to sugarcane farmar

गोष्ठी में गन्ना उत्पादन बढ़ाने के दिए टिप्स

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
agricultur oficers brif to sugarcane farmar
बाजपुर के एक गांव रतपुरा नंबर-1 में आयोजित किसान गोष्ठी। संवाद - फोटो : KASHIPUR
बाजपुर/शांतिपुरी। गन्ना विकास परिषद की ओर से गांव रजपुरा नंबर-1 में आयोजित गोष्ठी में गन्ना उत्पादन बढ़ाने के टिप्स दिए गए। बृहस्पतिवार को गांव राजपुरा नंबर-1 में आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे प्रचार प्रसार जनसंपर्क अधिकारी नीलेश कुमार ने गन्ना बुवाई से लेकर कटाई तक की समस्त क्रियाओं को विस्तार से बताया। गन्ना वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद कुमार ने गन्ने की प्रजातियाें और अधिक उत्पादन लेने की तकनीकी जानकारी दी।
विज्ञापन

डॉ. संजय कुमार ने गन्ने में लगने वाले कीट, रोग और खरपतवार नियंत्रण के बारे में बताया। ज्येेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक महेश प्रसाद ने किसानों को गन्ना विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान पशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पशुपालक राकेश सिंह, बाबू सिंह, महाजन सिंह की भैंस चयनित होने पर और विक्रम सिंह, ओम सिंह, उमराव सिंह की गाय चयनित होने पर क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार दिया गया। यहां मुरलीधर उपाध्याय, राजेश कुमार, खरगसेन, प्रमोद कुमार, अनिल शर्मा, जितेंद्र शर्मा, जयपाल, कल्याण सिंह, दिनेश पांडे, लखवीर सिंह, कुलवंत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

इधर, शांतिपुरी में गन्ना विकास विभाग किच्छा की ओर से पंचायत भवन सभागार शांतिपुरी नंबर दो में आत्मा परियोजना के अंतर्गत गन्ना किसानों की आय बढ़ाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। चीनी मिल किच्छा की गन्ना शोध अधिकारी डॉ. रीना नौलिया ने महिला स्वयं सहायता समूह को प्राकृतिक गन्ने की एक आंख की नर्सरी बनाने तथा उन्हें चीनी व गुड़ बनाने वाली उन्नत प्रजातियों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां गन्ना कृषक गणेश उपाध्याय, गन्ना कीट वैज्ञानिक डॉ. रवि मौर्या व पादप रोग विशेषज्ञ डॉ. गीता शर्मा, गंगा दत्त कुनियाल, विशन सिंह कोरंगा, महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष कविता तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed