{"_id":"57bc973f4f1c1b8e63d50b5a","slug":"against-abuse-incidents-are-courting-open-manhole","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोषण के खिलाफ हादसों को दावत दे रहे खुले मैनहोल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोषण के खिलाफ हादसों को दावत दे रहे खुले मैनहोल
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Wed, 24 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
मैनहोल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में जगह-जगह मेनहोल खुले पड़े है। इनसे आए दिन कोई न कोई हादसा होता रहता है। मैनहोल में गिरने से कई लोग जान भी गंवा चुके हैं। जिनमें बच्चों की तादाद ज्यादा होती है। बावजूद इसके निगम को शहरवासियों की परवाह नहीं हैं।
विज्ञापन
शहर के हाईवे पर स्थित डाक विभाग के मुख्य गेट से अंदर जाते ही बायीं ओर मैनहोल हैं, जिसमें से कुछ खुले हुए हैं। जिनमें डाकघर आने वाले लोगों और बच्चों के गिरने का खतरा बना रहता है। उधर, गांधी पार्क रोड के सामने बनी सड़क पर खुले मेनहोल से भी लोगों को परेशानी हो रही है। आये दिन मेन बाजार में खुले मैनहोल के कारण स्कूल जाने वाले छात्रों को भी काफी दिक्कत होती है। वहीं स्कूल के वाहन कई बार इन मैनहोल में फंस चुके हैं।
विज्ञापन
शहर की जामा मस्जिद के सामने वाली गली में मेनहोल खुले होने के कारण कई बार लावारिस पशु इन में फंस चुके हैं। वहीं दूूसरी ओर बाइक सवारों के लिये यह मेनहोल काफी घातक साबित हो रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ ठेला लगाने वाले एवं सफाई कर्मचारी कूड़ा करकट इन मैनहोल में डाल देते हैं।
विज्ञापन
जिस कारण से गलियों में बदबू आने लगती है। इससे पहले भी इन खुले मैनहोल की वजह से हादसे हो चुके हैं। बाजार मे आई महिलाएं एवं पर्व के मौके पर जुलूस निकालने वाले लोग इनमें गिर कर जख्मी हो गये हैं। बावजूद इसके निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
शहर में पहले भी खुले मेनहोल को बंद कराया जा चुका है, लेकिन शराबी और चोर इनके ढक्कन चोरी कर ले जाते हैं। आज यह मामला सामने आया है। कल ही शहर के सारे खुले मेनहोल की गिनती करा कर इन्हें जल्दी बंद करा दिया जायेगा।
- श्रीमती सोनी कोली, मेयर