Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   After Thukral's entry, the Congress camp in Rudrapur split into two parts.

Udham Singh Nagar News: ठुकराल की एंट्री के बाद रुद्रपुर में दो भागों में बंटा कांग्रेस खेमा

Tue, 31 Mar 2026 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 31 Mar 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
After Thukral's entry, the Congress camp in Rudrapur split into two parts.
रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की कांग्रेस में ज्वाइनिंग के बाद सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। दिल्ली में पार्टी की सदस्यता लेने के बाद रुद्रपुर लौटने पर पार्टी के भीतर गुटबाजी साफ तौर पर दिखाई दी। एक ओर जहां विधायक तिलकराज बेहड़ के समर्थक ठुकराल के साथ दिखे वहीं दूसरी ओर पूर्व विधायक नारायण पाल के साथ पार्टी का एक अलग धड़ा जिला कार्यालय में जुटा। इस विभाजन ने पार्टी में अंतर्कलह उजागर कर दिया है।
विज्ञापन

दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद जब नेता रुद्रपुर लौटे तो पार्टी के सदस्य दो अलग-अलग खेमों में बंट गए। ठुकराल किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के आवास पर पहुंचे जहां उनका स्वागत किया गया। इस दौरान जिलास्तर पर पार्टी का कोई और बड़ा नेता नजर नहीं आया। दूसरी ओर सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल के स्वागत के लिए सोमवार को कांग्रेस का एक अन्य गुट शहर के जिला कार्यालय पहुंचा।
विज्ञापन

इस गुट में जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, महानगर अध्यक्ष ममता रानी, संदीप चीमा सहित कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह विभाजन कांग्रेस के भीतर चल रही अंदरूनी कलह का सीधा संकेत है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और युवा कार्यकर्ता दोनों ही अलग-अलग खेमों में बंट गए हैं। कांग्रेस को न केवल अपने भीतर के मतभेदों को सुलझाना होगा बल्कि कार्यकर्ताओं में विश्वास भी जगाना होगा। यदि पार्टी एकजुट नहीं होती है तो चुनाव में इसका असर पार्टी के प्रदर्शन पर पड़ सकता है। इधर, ठुकराल की एंट्री के बाद मीना शर्मा कांग्रेस में तीनों पदों से इस्तीफा दे चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर पर गोल टोपी पहनाने वाली पोस्ट पर भड़के ठुकराल, तहरीर सौंपी

सामाजिक और राजनीतिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का लगाया आरोप

रुद्रपुर। दो दिन पूर्व कांग्रेस का दामन थामने वाले पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि सोशल मीडिया पर उनके विरुद्ध सुनियोजित तरीके से भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट साझा की जा रही हैं। उन्होंने इस कृत्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक के दुरुपयोग की आशंका जताई है। ठुकराल ने कहा कि इससे उनकी सामाजिक और राजनीतिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस को दी तहरीर में ठुकराल ने बताया कि बीती 28 मार्च को उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ एक अभियान छेड़ दिया गया है। कुछ लोग लगातार उनके विरुद्ध असत्य और आधारहीन टिप्पणियां कर रहे हैं। उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से नुकसान पहुंचाया जा रहा है। कुछ लोगों ने उनकी फोटो से छेड़छाड़ कर सिर पर गोल टोपी पहना दी। ठुकराल ने कुछ लोगों के नाम पुलिस को सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed