फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   after the quanteen period over , the former mla of sitarganj sit steged sit in when corona report aarrive

क्वारंटीन अवधि पूरी होने के बाद कोरोना रिपोर्ट आने पर सितारगंज के पूर्व विधायक भड़के, दिया धरना

Fri, 03 Jul 2020 04:05 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Fri, 03 Jul 2020 04:05 PM IST
विज्ञापन
after the quanteen period over , the former mla of sitarganj sit steged sit in when corona report aarrive
रुद्रपुर में सीएमओ कार्यालय में धरना देते पूर्व विधायक नारायण पाल। - फोटो : AMAR UJALA

सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल ने शुक्रवार को रुद्रपुर स्थित सीएमओ कार्यालय में धरना दिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग पर कोरोना पॉजिटिव की देरी से व झूठी रिपोर्ट देकर समाज में भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। नारायण पाल ने कहा कि शक्तिफार्म में पिछले दिनों आठ लोगों की कोरोना रिपोर्ट उनकी क्वारंटीन अवधि पूरी होने के बाद आई।

विज्ञापन


इससे क्षेत्र में भय का माहौल रहा। नारायण पाल ने जिले के कोरोना संदिग्धों के सैंपल की जांच के लिए जिले में ही लैब स्थापित करने की मांग की। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों पर गलत ट्रेसिंग कर निगेटिव रिपोर्टों को पॉज़िटिव दिखाने का भी आरोप लगाया। इधर, धरने की सूचना पर पंतनगर थाने से भी पुलिस मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed