फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   After the encounter, was finally picked up four robbers, two absconding

मुठभेड़ के बाद दबोचे चार लुटेरे, दो फरार

Sun, 03 Jan 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Sun, 03 Jan 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
After the encounter, was finally picked up four robbers, two absconding

 एक पखवाड़े पहले व्यापारी के घर में लूट करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने बचने के लिए पुलिस पर चार फायर भी झोंके। पुलिस ने भी जवाब में दो हवाई फायर किए। मुठभेड़ के दौरान गैंग का सरगना सहित दो बदमाश फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से चार तमंचे और लूटा गया जेवरात बरामद किया है। एसएसपी ने टीम को ढाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन

शनिवार को अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता में एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने गंगापुर रोड से नया सिडकुल जाने वाले कच्चे रास्ते में बने ट्यूबवेल के कमरे में घेराबंदी की। कमरे की आड़ लेकर बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिए। तमंचों से चार फायर पुलिस पर किए गए और जवाब में पुलिस ने दो हवाई फायर किए। पुलिस ने घेराबंदी कर देव शर्मा निवासी ग्राम सुकटिया शेरगढ़ बरेली, जुनैद निवासी वार्ड 5 रुद्रपुर, प्रकाश निवासी प्रीत विहार कालोनी रुद्रपुर और अनिल निवासी ग्राम महीपुरा बिलासपुर रामपुर को धर दबोचा। गैंग का सरगना गुरमेल निवासी इंद्रा कालोनी रुद्रपुर और सोनू निवासी बिलासपुर फरार होने में कामयाब रहा। पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि 17 दिसंबर को गंगापुर रोड में दुकानदार वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता के घर लूट की वारदात को गुरमेल, देव, जुनैद और प्रकाश ने अंजाम दिया था और दिनेशपुर थाना क्षेत्र में 8 दिसंबर को ज्वैलर्स से लूट में अनिल, सोनू, प्रकाश शामिल थे। बदमाशों से कब्जे से 12 बोर के तीन, 315 बोर का एक तमंचा, गंगापुर रोड से लूटी सोने की अंगूठी, सोने की चेन, आधार कार्ड, घटना में प्रयुक्त दो बाइक और दिनेशपुर में ज्वैलर्स से लूटे चांदी के जेवरात बरामद हुए हैं। फरार गुरमेल और सोनू को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed