फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Aero city will be developed outside Pantnagar airport

Rudrapur: पंतनगर एयरपोर्ट के बाहर विकसित की जाएगी एयरो सिटी, हाईलेवल बैठक में लिया निर्णय; जानिए डिटेल्स

Thu, 11 Jul 2024 01:24 PM IST
हीरा मेहरा चंदन बंगारी, संवाद
चंदन बंगारी, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 11 Jul 2024 01:24 PM IST
सार

पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तारीकरण कर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने की कसरत की जा रही है। विस्तारीकरण के लिए निर्धारित की गई जमीन को नागरिक उड्डयन विभाग को हस्तांतरित की जा रही है। इसके साथ ही पंतनगर एयरपोर्ट के बाहर एयरो सिटी बनाने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
Aero city will be developed outside Pantnagar airport
पंतनगर एयरपोर्ट के बाहर विकसित की जाएगी एयरो सिटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तारीकरण कर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने की कसरत की जा रही है। विस्तारीकरण के लिए निर्धारित की गई जमीन को नागरिक उड्डयन विभाग को हस्तांतरित की जा रही है। इसके साथ ही पंतनगर एयरपोर्ट के बाहर एयरो सिटी बनाने का निर्णय लिया गया है। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिल सकेगा।

विज्ञापन

पंतनगर एयरपोर्ट के लिए जीबी पंत कृषि विवि सहित विभिन्न विभागों की 804.0162 एकड़ जमीन अधिग्रहण की जा चुकी है। इसमें से 524.78 एकड़ जमीन नागरिक उड्डयन विभाग के नाम दर्ज हो चुकी है जबकि 233.23 एकड़ से अधिक जमीन संबंधित विभाग के नाम दर्ज होनी है। इसके साथ ही अधिग्रहण की गई जमीन पर कब्जा मिलने में चार महीने से अधिक का समय लगना तय माना जा रहा है। इधर, अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनने जा रहे पंतनगर एयरपोर्ट के बाहर यात्रियों, उद्यमियों और पर्यटकों को उच्च स्तरीय सुविधाएं देने के मकसद से एयरो सिटी का निर्माण किया जाएगा। बीते माह मुख्य सचिव की अध्यक्षता में नागरिक उड्डयन, लोनिवि, सिडकुल सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक में एयरो सिटी निर्माण का निर्णय लिया गया और यह निर्माण उत्तराखंड सरकार की ओर से कराया जाएगा। इस संबंध में नागरिक उड्डयन विभाग के सचिव को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि यह अभी साफ नहीं हो सका है कि एयरो सिटी के लिए कितनी जमीन और कितना बजट रहेगा। लेकिन एयरो सिटी बनने से औद्योगिक निवेश में तेजी आने की संभावना रहेगी।

विज्ञापन


ये पढ़ें- पुलिस ने किया दो चोरियों का खुलासा: घरों से लाखों का सामान चोरी करने वाले तीन युवक दबोचे, इस जगह के हैं तीनों

विज्ञापन
विज्ञापन

एयरो सिटी में होते हैं सात सितारा होटल
पंतनगर एयरपोर्ट में एयरो सिटी का निर्णय होने के बाद इसका खाका खींचा जाएगा, लेकिन दिल्ली सहित दूसरे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के बाहर बने एयरो सिटी में सात सितारा होटल, कन्वेंशन सेंटर, व्यवसायिक केंद्र और आधुनिक पार्क बने हुए हैं। इसके साथ ही इसमें बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर भी स्थानीय लोगों को मिलते हैं।

अधिग्रहित जमीन पर मौजूद निर्माण को लेकर विभाग बनाएंगे समिति
पंतनगर एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहित जमीन पर विभागों के निर्माण बने हुए हैं। इनकी जगह नए निर्माण विभागों को कराने होंगे और इसके लिए बजट को लेकर विभागों में संशय है। हालांकि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह मुद्दा उठा था। इसको लेकर विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने विभाग में समिति का गठन करें और विभाग के सचिव के माध्यम से इसका प्रस्ताव तैयार कराएं। यह मामला कैबिनेट में रखने पर भी चर्चा की गई है। 

पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण में एयरो सिटी बनाने के संबंध में जानकारी एक उच्च स्तरीय बैठक में मिली थी। चूंकि यह योजना यूकाडा की है, इसलिए उनको इस संबंध में पूरी जानकारी नहीं है। यूकाडा की ओर से उनके पास अभी कोई कोई प्रस्ताव भी नहीं आया है।
-मोनिका डेम्बला, निदेशक पंतनगर एयरपोर्ट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed