फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   advance booking cancel

कोरोना : शादियों की एडवांस बुकिंग हुई कैंसिल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 11:47 AM IST
विज्ञापन
advance booking cancel
काशीपुर। कोरोना वायरस लोगों के लिए घातक तो बना ही है, लेकिन इसने कई कारोबार ठप कर दिए हैं। कोरोना के डर से लोगों ने शादियां के लिए होटल और बैंक्वेट हॉल की
विज्ञापन
बुकिंग कैंसिल कर दी है। इससे इस उद्योग से जुड़े कारोबारियों को भारी नुकसान हुआ है। पूरे विश्व में कोरोना वायरस ने कोहराम मचा रखा है। इसे देखते हुए देश में 21 दिन का लॉकडाउन किया गया था, जिसे अब बढ़ाकर तीन मई कर दिया गया है। कोरोना के चलते पहले ही कई छोटे कारोबार चौपट हो गए हैं। अब होटल, रिसोर्ट और गार्डन स्वामियों को भी इससे नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
दरअसल मार्च से लेकर मई तक शादी, सालगिराह, जन्मदिन जैसे आदि समारोह के लिए लोग होटल, रिसोर्ट और गार्डन बुक कराते हैं। बताते हैं कि इस साल मार्च से लेकर अप्रैल तक लोगों ने शादियों व अन्य कार्यक्रमों के लिए होटल और रिसोर्ट एडवांश में बुक कराए थे, लेकिन कोरोना महामारी को देखते हुए सभी ने एडवांस बुकिंग कैंसिल कर दी है। रॉकी टैंक हाउस के स्वामी रॉकी अरोरा ने बताया कि शादी व अन्य समारोह के लिए मार्च और अप्रैल में करीब 40 से अधिक एडवांस बुकिंग की गई थी। लेकिन कोरोना के चलते सभी कैंसिल कर दी गई है। जिससे उन्हें खासा नुकसान हुआ है। अन्नपूर्णा टैंट हाउस की भी करीब 10 बुकिंग कैंसिल हुई है। शगुन गार्डन के प्रबंधक विजय रावत ने बताया कि उनके पास भी 8 से 10 शादियों की बुकिंग थी, लेकिन सभी कैंसिल हो गई हैं। रावत ने बताया कि बुकिंग कैंसिल होने से उनके सामने कई दिक्कतें आ रही हैं। लेबरों की देनदारी से लेकर गार्डन का किराया तक देना होता है। ऐसे में बुुकिंग कैंसिल होने से आर्थिक नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed