{"_id":"681e4fbc3cf4602dab0ba014","slug":"ado-and-vdo-will-do-the-verification-of-jjm-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-124520-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: एडीओ और वीडीओ करेंगे जेजेएम का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: एडीओ और वीडीओ करेंगे जेजेएम का सत्यापन
Sat, 10 May 2025 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 10 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सभी एडीओ और वीडीओ को अपने-अपने क्षेत्र में जल जीवन मिशन का सत्यापन करने और समान नागरिक संहिता पंजीकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। शुक्रवार को वीसी के माध्यम बैठक लेते हुए डीएम ने कहा कि कि जल जीवन मिशन के कार्य पूर्ण होने की ओर हैं। प्रत्येक घर तक पानी पहुंचे। इसका सत्यापन कर ग्राम प्रशासकों के प्रमाणपत्र लेते हुए रिपोर्ट पंचायतराज अधिकारी को भेजने के निर्देश दिए। कहा कि यूसीसी सरकार की प्राथमिकता है। शतप्रतिशत पात्रों का यूसीसी में पंजीकरण अनिवार्य है। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम हेल्पलाइन में पंजीकृत शिकायतों का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्रों का नियमित भ्रमण कर पेयजल की समस्या का निराकरण करने को कहा है।
विज्ञापन