{"_id":"6165e3b98ebc3e626c195c69","slug":"admission-will-be-started-soon-rudrapur-news-hld44121480","type":"story","status":"publish","title_hn":"गदरपुर डिग्री कॉलेज में नवरात्र के बाद शुरू होंगे प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गदरपुर डिग्री कॉलेज में नवरात्र के बाद शुरू होंगे प्रवेश
विज्ञापन
डॉ. पीएन तिवारी।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गदरपुर डिग्री कॉलेज में शैक्षिक सत्र 2021-22 के लिए स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश जल्द शुरू होने हो जाएंगे। कला संकाय में प्रथम वर्ष के लिए अधिकतम 500 सीटें निर्धारित की गई हैं।
मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार गदरपुर में डिग्री कॉलेज का संचालन किया जाना है। कॉलेज में प्राचार्य और आठ सहायक प्राध्यापकों के पद सृजित हो चुके हैं। इसके साथ ही सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष, वरिष्ठ सहायक, प्रयोगशाला सहायक समेत 12 अन्य स्टाफ के भी पद सृजित किए गए हैं। नोडल अधिकारी और रुद्रपुर डिग्री कॉलेज के परीक्षा प्रभारी डॉ. पीएन तिवारी ने बताया कि गदरपुर डिग्री कॉलेज में इसी सत्र से प्रवेश शुरू होंगे। नवरात्र के बाद कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।
डॉ. तिवारी ने कहा कि अभी बीए प्रथम वर्ष में अधिकतम 500 सीटों पर विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा, जब तक गदरपुर डिग्री कॉलेज का भवन निर्माण पूरा नहीं हो जाता, तब तक इस डिग्री कॉलेज का संचालन गदरपुर इंटर कॉलेज से होगा। डिग्री कॉलेज के भवन के लिए शुगर मिल की भूमि चिह्नित कर ली गई है, जिसका प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। प्रस्ताव मंजूर होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। डॉ. तिवारी ने कहा कि रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में काफी संख्या में गदरपुर क्षेत्र से छात्र-छात्राएं पढ़ने को आते हैं। गदरपुर में डिग्री कॉलेज खुलने से उन्हें सुविधा होगी।