{"_id":"604f9d998ebc3ec3982c8c77","slug":"admission-starts-in-pantnagar-university-rudrapur-news-hld418326161","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंत विवि में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंत विवि में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
विज्ञापन
पंतनगर विवि का प्रशासनिक भवन।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में वर्ष 2021-22 में यूजी, पीजी, पीएचडी, एमसीए, एमटेक आदि के प्रवेश लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा के आवेदन के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो गई है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि यूजी, पीजी, पीएचडी और एमसीए के लिए प्रवेश परीक्षा फार्म ऑनलाइन भरने के लिए 15 मार्च से 30 अप्रैल तक का समय दिया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा फार्म का प्रिंट आउट भेजने की अंतिम तिथि 15 मई तय की गई है। इसके अलावा एमटेक और प्रायोजित छात्रों के लिए परीक्षा फार्म ऑनलाइन भरने के लिए एक अप्रैल से 15 मई तक का समय दिया गया है। इनके लिए प्रवेश परीक्षा फार्म का प्रिंट आउट भेजने की अंतिम तिथि 25 मई रखी गई है।
डॉ. विनोद ने बताया कि सभी मार्स्ट्स प्रवेशार्थियों के लिए प्रवेश परीक्षा प्रदेेश के दो परीक्षा केंद्रों देहरादून व पंतनगर में और पीएचडी के लिए सिर्फ पंतनगर में 19 जून को, एमसीए के लिए प्रवेश परीक्षा 20 जून को सिर्फ पंतनगर स्थित परीक्षा केंद्र पर आयोजित होगी। स्नातक स्तर की प्रवेश परीक्षा 20 जून को प्रदेेश के सात परीक्षा केंद्रों पंतनगर, देहरादून, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, हल्द्वानी, श्रीनगर और ऋषिकेश के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। प्रवेशार्थी विवि की वेबसाइट gbpuat.ac.in या gbpuat.in पर सीधे ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा फार्म भर सकते हैं।
विज्ञापन
संयोजक प्रवेश परीक्षा कहलाए जाएंगे परीक्षा नियंत्रक
पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलसचिव कार्यालय से संबद्ध प्रवेेश अनुभाग में संयोजक प्रवेेश को अब परीक्षा नियंत्रक पदनाम के नाम से जाना जाएगा। कुलसचिव की सिफारिश पर कुलपति डॉ. तेज प्रताप ने डॉ. विनोद कुमार को संयोजक प्रवेेश परीक्षा से परीक्षा नियंत्रक पद पर नामित किया है। इसका आदेेश मुख्य कार्मिक अधिकारी ने जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय में होने वाली समस्त परीक्षाओं को परीक्षा नियंत्रक ही संपन्न कराएंगे। डॉ. विनोद कुमार ने इस पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। (संवाद)