{"_id":"606a06cf8ebc3ee64638756e","slug":"administration-removed-the-encroachment-khatima-news-hld4205330150","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-नेपाल सीमा पर नो मैंस लैंड हुए अतिक्रमण को प्रशासन ने हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-नेपाल सीमा पर नो मैंस लैंड हुए अतिक्रमण को प्रशासन ने हटाया
विज्ञापन
खटीमा में भारत-नेपाल सीमा पर नो मैंस लैंड पर अतिक्रमण हटाते तहसीलदार यूसुफ अली एवं एसएसबी, पुलिस ?
- फोटो : KHATIMA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-नेपाल सीमा पर नो मैंस लैंड के पिलर संख्या 16 उत्तर की तरफ सब पिलर 971-1 पर लगी तारबाड़ को पुलिस, वन विभाग एवं राजस्व विभाग की टीम ने हटाया। मौके पर पहुंची टीम ने नो मैंस लैंड पर दोनों तरफ से हो रहे अतिक्रमण पर नाराजगी जताई। उन्होंने इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भी प्रेषित की। इस दौरान नेपाली आर्मी और एसएसबी की टीमें भी शामिल थीं।
नो मैंस लैंड पर लगी तारबाड़ की सूचना पर तहसीलदार यूसुफ अली, झनकईया थानाध्यक्ष दिनेश फर्त्याल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पूछताछ में तहसीलदार अली ने पाया कि नो मैंस लैंड पिलर संख्या 16 के पास सब पिलर 971-1 पर शील रतन ने आवारा जानवरों से फसल को बचाने के लिए तारबाड़ लगाई थी। मौके पर पहुंची टीम ने तारबाड़ हटाते हुए नो मैंस लैंड के दोनों तरफ से अतिक्रमण मुक्त रखने के निर्देश दिए।
मौके पर तारबाड़ हटाते हुए अतिक्रमणकारी ने टीम को बताया कि नेपाल की ओर से भी नो मैंस लैंड पर अतिक्रमण हुआ है। तहसीलदार अली ने इस संबंध में मौके पर पहुंची नेपाली आर्मी से 10 मीटर तक हुए अतिक्रमण हटाने में सहयोग की अपील की। इस दौरान नेपाली आर्मी के किशन सिंह बोहरा, सीनियर इंस्पेक्टर कन्हैया लाल आदि थे।