खटीमा। प्रशासन की टीम ने एेंठा नाले में अतिक्रमण कर बनाए 10 पक्के निर्माण जेसीबी से ढहा दिए। एसडीएम निर्मला बिष्ट और तहसीलदार यूसुफ अली की मौजूदगी में ढहाए जा रहे पक्के निर्माण के साथ ही बड़ी संख्या में लोगों ने अपने अतिक्रमण स्वयं हटाने शुरू कर दिए। इसके अतिरिक्त एेंठा नाले से जामा मस्जिद, रोडवेज, अरोड़ा मार्केट से एनएच-125 के एक ओर के अतिक्रमण टनकपुर रोड रतूड़ी अस्पताल का अंतिम बार चिन्हित किए गए।
राजस्व विभाग की टीम ने नक्शे के आधार पर अतिक्रमण चिन्हित किया। तहसीलदार ने चिन्हित अतिक्रमणों को स्वयं हटा लेने की अपील की। उन्होंने स्वयं कार्रवाई नहीं करने की स्थिति में पोकलैंड की सहायता से ढहा देने की चेतावनी दी। इस दौरान नरेंद्र गहतोड़ी, नवनीत कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष अरुण सक्सेना, ईओ धर्मानंद शर्मा, विजय कुमार, सुभाष कुमार, खुशबूउद्दीन आदि थे। संवाद