{"_id":"65cd0134feaec9b0dc0b8b43","slug":"action-will-be-taken-against-those-spreading-fake-news-five-posts-daily-for-awareness-rudrapur-news-c-8-1-hld1031-309718-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: फेक न्यूज फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई, जागरूकता के लिए रोजाना पांच पोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: फेक न्यूज फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई, जागरूकता के लिए रोजाना पांच पोस्ट
Wed, 14 Feb 2024 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 14 Feb 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेते सीईओ डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम। स्रोत सूचना विभाग
रुद्रपुर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कहा कि 85 फीसदी मतदान का लक्ष्य रखकर सोशल मीडिया को जनजागरूकता के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार का माध्यम बनाएं। उन्होंने जन जागरूकता के लिए सोशल मीडिया पर व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए हर दिन पांच बार पोस्ट अपलोड करने के निर्देश दिए। सोशल प्लेटफॉर्म की निगरानी के साथ ही फेक न्यूज पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने और तत्काल खंडन कराने के लिए भी कहा।
बुधवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से की जा रही प्रारंभिक तैयारियों की सीईओ डॉ.पुरूषोत्तम ने समीक्षा की। सीईओ ने नैनीताल जिले की समीक्षा में पिछले चुनावों के मतदान प्रतिशत कम होने पर चिंता जाहिर कर स्वीप गतिविधियों को प्रभावी तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए। साथ ही कम मतदान वाले केंद्रों को चिह्नित कर कम मतदान का कारण की जांचकर विशेष रूप से अभियान चलाने के लिए कहा। डीएम उदयराज सिंह, सीडीओ मनीष कुमार, एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से विभिन्न जानकारियां साझा कीं।
-- -
ये भी कहा
बनभूलपुरा की घटना को संज्ञान में रख जिले संवेदनशील व अतिसंवेदनशीलबूथों का निर्धारण करने को कहा।
बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के दिन नियमानसार आवागमन की सुविधा दें।
बच्चों के सामने ही अभिभावकों को मतदान करने की शपथ दिलाई जाए।
सुरक्षा की दृष्टि से अंतरराज्यीय सीमाओं पर सीसीटीवी लगाए जाएं
-- -
ये लोग रहे मौजूद
संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह, सीडीओ नैनीताल अशोक पांडे, अधिशासी निदेशक यूआईआरडीए आरडी पालीवाल, डेम जीबी पंत यूनीवर्सिटी मौहम्मद नासिर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार जोशी, एडीएम नैनीताल शिव चरण द्विवेदी, एसडीएम मनीष बिष्ट, कौस्तुभ मिश्र, अभय प्रताप सिंह, गौरव चटवाल आदि थे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
सीईओ ने स्वीप रथ दिखाई हरी झंडी
रुद्रपुर। सीईओ डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने स्वीप रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सेल्फी प्वांइट पर सेल्फी भी ली। दिव्यांग आईकॉन एवं मतदाताओं व अच्छे कार्य करने वाली बीएलओ को अंग वस्त्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने हस्ताक्षर अभियान की भी शुरुआत की। संवाद
-- -- -- -- -
चालक भी पोस्टल वैलेट से देंगे वोट
रुद्रपुर। अब चालक भी पोस्टल वैलेट के जरिये वोट देंगे। सीईओ ने निर्वाचन ड्यूटी में लगने वाले वाहन चालको को भी मतदान की सुविधा के लिए पोस्टल बैलेट या इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट देने के निर्देश दिए। इससे अब चालक भी मतदान कर सकेंगे। संवाद
-- -- -- -- -
ईवीएम और वीवीपैट के लिए कूलिंग की व्यवस्था की
रुद्रपुर। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बगवाड़ा मंडी पहुंचकर प्रस्तावित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने ईवीएम और वीवीपैट को धूप व गर्मी से बचाने के लिए कूलिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। डीएम उदयराज सिंह ने जनता इंटर कॉलेज में मतदान केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया। चार मतदेय स्थलों में से एक मतदेय स्थल पर रैंप का ढलान कम करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीएलओ तथा सुपरवाइजर से जानकारी ली और उन्हें बूथ स्तर पर व्हाट्सअप ग्रुप सक्रिय रूप से संचालित करने को कहा। संवाद