{"_id":"6855b563554fac8f7104f54c","slug":"action-taken-against-encroachers-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-128595-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अतिक्रमणकारियों के खिलाफ हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अतिक्रमणकारियों के खिलाफ हुई कार्रवाई
Sat, 21 Jun 2025 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। शहर में बढ़ रहे अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नगर निगम प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गई। निगम की टीम ने अभियान चलाकर 15 अतिक्रमणकारियों के चालान किए। निगम के सहायक नगर आयुक्त संजय कापड़ी के नेतृत्व में शुक्रवार को मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
इस दौरान टीम ने महाराणा प्रताप चौक से रतन सिनेमा रोड, किला रोड व पोस्टऑफिस रोड तक अभियान चलाया। इन मार्गों पर दुकानदारों ने अपनी दुकानों का सामान सड़क तक सजा रखा था। निगम की इस कार्रवाई से दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। बहुत से दुकानदारों ने आनन-फानन सड़क पर रखा सामान समेटना शुरू कर दिया। टीम ने अभियान के दौरान 15 अतिक्रमणकारी दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छह हजार रुपये का चालान जारी किया।
साथ ही दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। अभियान में कर निरीक्षक अनिरुद्ध गौड़, अनुपमा भट्ट, कर एवं राजस्व निरीक्षक अंकित खर्कवाल, सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट, स्वास्थ्य प्रभारी कैलाश पटवाल, बृजपाल, एहतेशाम, रोहन, विक्रांत शामिल रहे। संवाद