{"_id":"69c433add7ae4bd84b08cd39","slug":"action-taken-against-drivers-operating-vehicles-with-soot-smeared-number-plates-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-140745-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: नंबर प्लेट पर कालिख पोत कर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: नंबर प्लेट पर कालिख पोत कर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई
Thu, 26 Mar 2026 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। ऑनलाइन चालान से बचने के लिए नंबर प्लेट पर कालिख पोत कर वाहन चलाने वालों पर परिवहन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने एक पखवाड़े में 80 वाहनों का चालान कर 15 सीज किए हैं। इनमें सबसे अधिक दोपहिया वाहन हैं।
विभाग ने दढियाल रोड, अलीगंज रोड पैगा चौकी, जसपुर धर्मपुर चौकी, मुरादाबाद रोड सूर्या चौकी, नादेही चीनी मिल भूतपुरी रोड, दौराहा बाजपुर, मोटेश्वर मंदिर के पास काशीपुर आदि क्षेत्रों में एएनपीआर कैमरे लगाए हैं। इससे मानकों का उल्लंघन करने, प्रपत्रों के बिना चलने वाले वाहनों के ऑनलाइन चालान होते हैं।
चालान से बचने के लिए वाहनों के नंबर प्लेट पर चालक कालिख पोत दे रहे हैं। विभाग ने इसके खिलाफ जसपुर, बाजपुर, मुरादाबाद, अलीगंज मार्ग, दढि़याल रोड पर चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
कोट:
ऑनलाइन चालान से बचने के लिए वाहन चालक नंबर प्लेट पर कालिख पोत कर चल रहे हैं। ऐसे डंपर, कार, ट्रैक्टर, दोपहिया आदि वाहनों के चालान किए गए हैं। यह अभियान जारी रहेगा।
संदीप वर्मा, एआरटीओ प्रवर्तन, काशीपुर