{"_id":"60c504688ebc3ebd9f3b478d","slug":"action-against-encroachment-rudrapur-news-hld4275206141","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल हाइवे पर ठेली लगाई तो खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल हाइवे पर ठेली लगाई तो खैर नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल हाईवे पर फल और सब्जी की ठेली लगाने वाले सतर्क हो जाएं। रविवार को सड़क के किनारे ठेली नजर आई तो पुलिस चालान काटने के साथ ही ठेली को जब्त करने की कार्रवाई करेगी।
शनिवार को एसपी क्राइम मिथिलेश सिंह और सीओ यातायात बीएस भंडारी ने सीपीयू और यातायात पुलिस कर्मियों के साथ मीटिंग की। एसपी क्राइम ने बताया कि नैनीताल हाईवे पर डीडी चौक से इंदिरा चौक के बीच सड़क किनारे फल और सब्जी की ठेलियां लग रही हैं। जिससे सड़क पर यातायात प्रभावित हो रहा है। वहीं राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क के किनारे लगने वाली ठेलियों के लिए पूर्व में जो स्थान बनाए गए हैं वहीं पर ठेली लगाई जाएंगी। रविवार से सड़क किनारे ठेली नजर आई तो कार्रवाई की जाएगी।
सोमवार को बड़े वाहनों की नो एंट्री
रुद्रपुर। सीओ यातायात बीएस भंडारी ने बताया कि सोमवार को बाजार खुलने पर नैनीताल हाईवे में बड़े वाहनों की नो एंट्री रहेगी। उन्होंने बताया कि इंदिरा चौक से सिडकुल चौक तक बड़े वाहनों का प्रवेश सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक बंद रहेगा। लोगों की परेशानी और जाम की समस्या को देखने हुए यह निर्णय लिया गया है। (संवाद)