{"_id":"651b133f35d95af4bc076634","slug":"acting-dso-gets-show-cause-notice-rudrapur-news-c-242-1-rdp1003-4367-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अधूरा प्रस्ताव देने पर संयुक्त खेल निदेशक ने प्रभारी डीएसओ से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अधूरा प्रस्ताव देने पर संयुक्त खेल निदेशक ने प्रभारी डीएसओ से मांगा स्पष्टीकरण
Tue, 03 Oct 2023 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 03 Oct 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी नीलिमा राय को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए डीएसओ को पू्र्ण प्रस्ताव भेजने के दिए निर्देश
रुद्रपुर। चीन में चल रहे एशियन पैरा गेम्स में जाने के लिए अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी नीलिमा राय ने खेल निदेशालय से लॉन बॉल खेल के उपकरण खरीदने के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है। जिला खेल कार्यालय से निदेशालय को अपूर्ण प्रस्ताव मिलने पर संयुक्त खेल निदेशक ने प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी से स्पष्टीकरण के साथ ही जल्द से जल्द पूरा प्रस्ताव भेजने के निर्देश दे दिए हैं।
संयुक्त खेल निदेशक डॉ. धर्मेंद्र भट्ट ने प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी को भेजे पत्र में कहा कि लॉन बॉल खिलाड़ी नीलिमा राय को आर्थिक सहायता देने के लिए उपलब्ध कराया गया प्रस्ताव अपूर्ण है। अपूर्ण प्रस्ताव देना जहां एक ओर आवेदक का अनर्थक समय खराब करना है, वहीं निदेशालय के लिए भी कार्य में अनावश्यक बढ़ोतरी करना है। डॉ. भट्ट ने कहा कि लॉन बॉल खेल के उपकरणों के कोटेशन भेजना जरूरी है। इधर, प्रभारी डीएसओ गिरीश कुमार ने कहा कि नीलिमा को खेल उपकरण की आर्थिक सहायता दिलाने के लिए खेल निदेशालय को अधूरा प्रस्ताव भेज दिया गया था। खेल कार्यालय की ओर से नीलिमा से फोन में संपर्क कर विभिन्न उपकरणों के कोटेशन मांगे हैं।
लॉन बॉल खेल उपकरण नहीं हैं उपलब्ध
रुद्रपुर। पैरा खिलाड़ी नीलिमा राय ने कहा कि लॉन बॉल खेल के उपकरण (लॉन बॉल, जैक, बॉल लिफ्टर, मैट आदि) भारत में उपलब्ध नहीं है। यह ऑस्ट्रेलिया व अन्य देश में मिलते हैं। बताया कि आर्थिक सहायता लेने के लिए वह खेल कार्यालय को इधर-उधर से कोटेशन की जानकारी लेकर प्रस्ताव देने का प्रयास कर रही हैं। उपकरण नहीं होने पर एशियन गेम्स के दिल्ली में चल रहे विशेष प्रशिक्षण शिविर में वह भाग नहीं ले सकी है। खेल विभाग से मदद लेकर हल्द्वानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में वह एशियन गेम्स के लिए प्रशिक्षण ले रही है। बताया कि चीन के हांगझाऊ में चल रहे एशियन गेम्स में भारतीय लॉन बॉल टीम में उत्तराखंड के सिर्फ दो पैरा खिलाड़ी ही शामिल हैं। उन्होंने कहा कि वह लॉन बॉल खेल में प्रदेश को पहचान दिलाना चाहती हैं। संवाद