{"_id":"66ad423ef3e01fcf1a056b96","slug":"accused-of-throwing-wife-out-of-the-house-case-against-four-including-husband-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-113311-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पत्नी को घर से निकालने का आरोप, पति समेत चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पत्नी को घर से निकालने का आरोप, पति समेत चार पर केस
विज्ञापन
पंतनगर। एक महिला ने ससुरालियों पर उसे घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति सहित चार लोगाें पर केस दर्ज किया है।
शांतिपुरी नंबर दो निवासी चंद्रा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 वर्ष पूर्व उसका विवाह कालाढूंगी के लक्ष्मण सिंह के साथ हुआ था। उसके दो बेटे अभय एवं आदित्य सिंह हैं।
पति किसान सहकारी समिति कालाढूंगी में लिपिक हैं। आरोप है कि उसके पति ने नेहा पांडेय नामक एक युवती को अलग से रूम लेकर रख लिया है। उसने विरोध किया तो महिला ने पहली अप्रैल को उससे सात लाख रुपये लेकर समझौता किया था।
11 जून को आरोपी महिला ने गाली गलौज की और पति ने उसे घर से निकाल दिया। एसएचओ पंतनगर मनोज रतूड़ी ने बताया कि आरोपी पति लक्ष्मण सिंह, सास तारा देवी, ननंद रेखा और अज्ञात महिला नेहा पांडेय के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संवाद