फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Accused of threatening and making illegal extortion in the name of former MLA

Udham Singh Nagar News: पूर्व विधायक के नाम पर धमकाने और अवैध वसूली करने का लगाया आरोप

Fri, 27 Sep 2024 08:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 27 Sep 2024 08:16 PM IST
विज्ञापन
Accused of threatening and making illegal extortion in the name of former MLA
किच्छा। आधार केंद्र के संचालक के अवैध वसूली और धमकाने का मामला सामने आने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बीएसएनएल कार्यालय में स्थित आधार केंद्र संचालक पर कार्ड में संशोधन के नाम पर पांच सौ रुपये मांगने और न देने पर पूर्व विधायक का नाम लेकर धमकाने का आरोप लगा था। इस पर पूर्व विधायक शुक्ला ने अपने कार्यालय प्रभारी से जांच कराई। आरोप है कि संचालक ने उनके केंद्र प्रभारी चंदन जायसवाल भी धमकाने की कोशिश की और विधायक के आवास पर ही रहने का धौंस दिखाया। इस घटना की वीडियो फुटेज भी मौजूद है।
विज्ञापन

शुक्ला ने कहा कि वह संचालक को नहीं जानते हैं और नाम का दुरुपयोग कर उनकी छवि को धूमिल करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने एसडीएम से मामले की जांच कर साजिशकर्ता का खुलासा करने, आधार केंद्र को तुरंत बंद करने और दोषी संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस पर कौस्तुभ मिश्रा ने जांच करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed