फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Accused of raping a minor sent to jail

Udham Singh Nagar News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी भेजा जेल

Mon, 02 Mar 2026 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 02 Mar 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping a minor sent to jail
पंतनगर। बीते शनिवार पंतनगर परिसर में सुरक्षा गार्ड ने नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। मामले में पुलिस ने आरोपी को परिसर से ही गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को पुलिस ने उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


बीते शुक्रवार की देर रात कोतवाली को डायल 112 पर सूचना मिली कि एक 13 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म की घटना हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। शनिवार को पीड़िता के परिजनों ने तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी जंग बहादुर उर्फ जंगा (28) पुत्र मुन्ना लाल निवासी झा-कॉलोनी पंतनगर के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन

एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने वैज्ञानिक व परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ पंतनगर नंदन सिंह रावत ने बताया कि एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed