फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Accused of pressuring to leave society for keeping a dog

Udham Singh Nagar News: कुत्ता पालने पर सोसायटी छोड़ने का दबाव बनाने का आरोप

Thu, 13 Mar 2025 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 13 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Accused of pressuring to leave society for keeping a dog
रुद्रपुर। एक शिक्षिका ने पड़ोसी परिवार पर उनके पालतू कुत्ते को लेकर उत्पीड़न करने व सोसायटी छोड़ने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। एलाइंस काॅलोनी निवासी दलजीत कौर ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि वह शिक्षिका हैं। वे अपने पालतू कुत्ते निक्कू के साथ रहती हैं। पड़ोसी जीतू गुलाटी और उनका पूरा परिवार उन्हें व कुत्ते को आए दिन प्रताड़ित करते हैं।
उनको व कुत्ते को पीटते हैं। विरोध करने पर उनको गालियां दी जाती हैं। नौ मार्च को पड़ोसी जीतू गुलाटी, उनके बड़े बेटे और छोटे बेटे ने कुत्ते को बेरहमी से लात मारी। उनके विरोध करने पर उन्होंने लोहे की छड़ी से हमला किया और जबरन सोसायटी छोड़ने का दबाव बनाया।
विज्ञापन

कहा कि पड़ोसी कुत्ते का बहाना बनाकर जबरदस्ती उनके साथ लड़ाई, झगड़ा करते हैं। उनको धमकी दी कि अगर वे अपने कुत्ते के साथ रहना चाहती हैं तो उनको अपनी संपत्ति बेचकर यह जगह छोड़नी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा नहीं करने पर उनको व कुत्ते को जान से मार देंगे। उन्होंने कहा कि डर की वजह से वह और उनका कुत्ता घर के अंदर बंद रहने को मजबूर हैं।
उनकी सहायता करने वालों को भी धमकियां दी जाती हैं। उनका कुत्ता रजिस्टर्ड एवं पूर्ण रूप से वैक्सीनेटिड है। पुलिस ने शिक्षिका की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed