फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Accused of mixing intoxicating substance in the drink of a student, uproar

Udham Singh Nagar News: छात्रा को ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने का आरोप, हड़कंप

Tue, 01 Apr 2025 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 01 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Accused of mixing intoxicating substance in the drink of a student, uproar
पंतनगर। विवि में किसी सहपाठी ने ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर छात्रा को पिला दिया। इससे छात्रा बेसुध हो गई और उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। इसकी भनक लगते ही विवि प्रशासन में खलबली मच गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराकर उसके बयान दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन




जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के गांधी मैदान में सोमवार को चेतना स्टूडेंट विंग की ओर से फन फेयर का आयोजन हुआ था। इसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न फूड्स और ड्रिंक्स आदि के स्टाॅल लगाए थे। फेयर खत्म होने के बाद शाम लगभग सात बजे के आसपास छात्र-छात्राओं ने पार्टी की। आरोप है कि इस दौरान किसी सहपाठी ने एक छात्रा के ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया। इसको पीने के बाद वह बेसुध हो गई।
विज्ञापन


छात्रा को होश में लाने के तमाम प्रयासों के बाद सहपाठी उसको विवि चिकित्सालय लेकर पहुंचे और प्राथमिक इलाज के बाद वापस ले गए। इसी बीच किसी ने छात्रा के छात्रावास वार्डन और परिजनों को सूचना दे दी। देर रात वार्डन, डीएसडब्ल्यू, एडीएसडब्ल्यू और स्टाफ काउंसलर छात्रा को लेकर फिर से विवि चिकित्सालय पहुंचे। यहां से छात्रा को मेडिकल जांच के लिए विवि अधिकारियों और पुलिस के साथ जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की सुबह दिल्ली से पंतनगर पहुंचे छात्रा के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर सीओ डीआर वर्मा, कोतवाल सुंदरम शर्मा और महिला एसआई ने पंतनगर पहुंचकर छात्रा का बयान दर्ज किया। मामले में पक्ष जानने के लिए विवि के संबंधित अधिकारियों को फोन किया गया लेकिन किसी का फोन नहीं उठा। बात होने पर संबंधित का पक्ष भी छापा जाएगा।
सीओ पंतनगर, डीआर वर्मा ने बताया कि सूचना पर छात्रा का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया था। इसमें देर हो जाने के कारण रक्त जांच में नशे की पुष्टि नहीं हुई है। छात्रा अभी डरी हुई है। महिला एसआई अभी मामले की जांच कर रही हैं।

एसएसपी, मणिकांत मिश्रा ने बताया कि छात्रा को शीतलपेय में वाइन मिलाकर पिलाने की शिकायत पुलिस के पास आई थी। सीओ को मामले में जांच के निर्देश दिए गए हैं। मामले को गंभीरता से लेकर उसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed