फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Accused of allocating housing by ignoring the rules

Udham Singh Nagar News: नियम ताक पर रख आवास आवंटन करने का आरोप

Wed, 16 Apr 2025 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 16 Apr 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Accused of allocating housing by ignoring the rules
रुद्रपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने आवासों के आवंटन पर ग्रामीणों ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने बिल्डर्स पर मुस्लिम समुदाय के लोगों को नियम ताक पर रखकर आवास देने का आरोप लगाते हुए विधायक व मेयर से शिकायत की है। विधायक ने डीडीए के सचिव से दूरभाष पर वार्ता कर मामले की जांच कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन

ग्राम धर्मपुर और फौजी मटकोटा के ग्रामीणों ने मंगलवार को विधायक शिव अरोरा से उनके कार्यालय पर मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि धर्मपुर क्षेत्र में ओजस बिल्डर की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासीय फ्लैट्स बनाए गए हैं।
विज्ञापन

आवंटन में नियम को ताक पर रखकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को बसाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आवंटन प्रक्रिया की जांच की मांग की। ग्रामीणों ने मेयर विकास शर्मा को भी ज्ञापन सौंपा। वहां पर भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश भट्ट, मंदीप वर्मा, देवेंद्र बामल, दीपक, रजत, शंकर कुशवाहा, संजय कुमार, आर के यादव, पान सिंह, ठाकुर सिंह सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि ऐसा कोई भी कार्य नहीं होने दिया जाएगा, जिससे धर्मपुर व उसके आस पास के क्षेत्र का माहौल खराब हो। उन्होंने डीडीए सचिव पंकज उपाध्याय से दूरभाष पर वार्ता कर इस मामले की विस्तार से जांच कराने को कहा है। कहा कि एक वर्ग विशेष के बसावट से डेमोग्राफी चेंज जैसा विषय उत्पन्न ना हो। यदि नियम विरुद्ध आवंटन जाए जाते है तो बिल्डर के खिलाफ भी कार्रवाई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed