फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Accused arrested with 150 kg of wheat and cash.

Udham Singh Nagar News: 150 किलो गेहूं और नकदी समेत आरोपी गिरफ्तार

Wed, 22 Jul 2026 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 22 Jul 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested with 150 kg of wheat and cash.
जसपुर। पट्टी चौहान स्थित एक बंद मकान से गेहूं चोरी के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 150 किलो चोरी का गेहूं और गेहूं बेचकर प्राप्त एक हजार रुपये बरामद किए हैं। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि 19 जुलाई को मोहल्ला पट्टी चौहान निवासी राकेश सिंह ने तहरीर देकर बताया था कि उनके बंद पड़े मकान में रखा गेहूं अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान 20 जुलाई की रात मुखबिर की सूचना पर एसआई हरीश आर्य की टीम ने मोहल्ला जोशियान निवासी कार्तिक कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने उसके कब्जे से चोरी का 150 किलो गेहूं तथा गेहूं बेचकर प्राप्त एक हजार रुपये बरामद किए। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed