{"_id":"684c7143a129f51807029b64","slug":"accused-absconding-since-last-one-year-caught-by-police-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-125888-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: एक साल से फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: एक साल से फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
Sat, 14 Jun 2025 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। एक साल पहले लड़की पर हुए जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस प्रकरण में मुख्य अभियुक्त सहित दो लोग पहले ही जेल में हैं।
बीती 28 जुलाई 2024 को जनपद रोड वनखंडी फेस एक निवासी हरिओम ने विक्की मंडल और उसके साथियों के खिलाफ उसकी बेटी काजल को चाकू मारकर घायल करने का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने विक्की और अनूप को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों के खिलाफ 22 अक्तूबर को अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया गया। इस मामले में पुलिस को तीसरे आरोपी प्रताप निवासी शाहू फार्म पिपरिया थाना गजरौला पीलीभीत (यूपी) की तलाश थी। बीते बृहस्पतिवार को एसआई विजय कुमार ने मुखबिर की सूचना पर प्रताप को घर में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो