{"_id":"683c860ec041aa698d089bfd","slug":"accident-on-haldwani-highway-car-collided-with-a-tree-rudrapur-pwd-je-died-three-junior-engineer-injured-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी हाईवे पर दर्दनाक हादसा: कार पेड़ से टकराई, रुद्रपुर के लोनिवि JE की मौत, तीन जूनियर इंजीनियर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी हाईवे पर दर्दनाक हादसा: कार पेड़ से टकराई, रुद्रपुर के लोनिवि JE की मौत, तीन जूनियर इंजीनियर घायल
Sun, 01 Jun 2025 10:28 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाजपुर (ऊधमसिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बाजपुर (ऊधमसिंह नगर)
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 01 Jun 2025 10:28 PM IST
सार
Uttarakhand Accident News: देहरादून में हुए दो दिवसीय उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स के वार्षिक अधिवेशन में शामिल होकर रुद्रपुर में तैनात जूनियर इंजीनियर सड़क हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर बरहैनी में रविवार तड़के एक कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में लोनिवि खंड रुद्रपुर में तैनात जेई खजान सिंह रावत की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य जूनियर इंजीनियर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
देहरादून में हुए दो दिवसीय उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स के वार्षिक अधिवेशन में शामिल होकर रुद्रपुर में तैनात जूनियर इंजीनियर खजान सिंह रावत, खटीमा में तैनात जेई ईश्वर सिंह, लोहाघाट के जेई संजय कार्की और रानीखेत के जेई उमेश कुमार कार से लौट रहे थे। रविवार सुबह पौने चार बजे उनकी कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। पीछे से आ रहे उनके साथियों ने दुर्घटनाग्रस्त कार को देखकर अपनी गाड़ी रोक ली।
विज्ञापन
Uttarakhand: जसपुर में कुकर और चाकू से वार कर पत्नी की हत्या, रातभर घर में ही पड़ा रहा खून से सना शव
विज्ञापन
सूचना पर आसपास के लोग भी पहुंच गए। लोगों की मदद से उन्होंने घायलों को हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने जेई खजान सिंह रावत को मृत घोषित कर दिया। तीनों घायल जेई का इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही पहचान के लोग अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त गाड़ी को कब्जे में ले लिया।