फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttarakhand: Husband Killed Wife by attacking with cooker and knife body remains in house all night

Uttarakhand: जसपुर में कुकर और चाकू से वार कर पत्नी की हत्या, रातभर घर में ही पड़ा रहा खून से सना शव

Sun, 01 Jun 2025 09:34 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जसपुर (ऊधमसिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, जसपुर (ऊधमसिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 01 Jun 2025 09:34 PM IST
सार

राहुल को शक था कि पत्नी का फैक्टरी में किसी कर्मी से अफेयर चल रहा है। नीमा भी उसके शराब पीने से नाराज रहती थी। इसी शक और शराब पर दोनों में विवाद बढ़ता चला गया। इसी गुस्से में पति ने पत्नी को बेरहमी से मार डाला।

विज्ञापन
Uttarakhand: Husband Killed Wife by attacking with cooker and knife body remains in house all night
- फोटो : Adobe Stock Image

विस्तार

उत्तराखंड में जसपुर के मंडुवाखेड़ा गांव में शनिवार रात पति राहुल कुमार कश्यप ने कुकर और चाकू से वार कर पत्नी नीमा देवी (32) की निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद छह घंटे तक खून से सना उसका शव घर के कमरे में ही पड़ा रहा। सुबह पांच बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली। बिजनौर निवासी मृतका के पिता नन्हे सिंह ने दामाद के खिलाफ बेटी की हत्या करने का केस दर्ज कराया है। पति को शक था कि पत्नी का फैक्टरी के किसी कर्मचारी के साथ अवैध संबंध है। आरोपी को हिरासत में लेकर पुुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


ग्राम इमरतपुर थाना रेहड़ (बिजनौर) निवासी नीमा देवी (32) का विवाह 11 वर्ष पहले ग्राम मंडुवाखेड़ा निवासी राहुल कुमार कश्यप से हुआ था। राहुल हलवाई तो नीमा एक प्लाईवुड फैक्टरी में काम करती थी। मोहल्ले वालों के मुताबिक पति-पत्नी में आए-दिन किसी न किसी बात पर झगड़ा होता रहता था। राहुल को शक था कि पत्नी का फैक्टरी में किसी कर्मी से अफेयर चल रहा है। नीमा भी उसके शराब पीने से नाराज रहती थी। इसी शक और शराब पर दोनों में विवाद बढ़ता चला गया।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार रात लगभग 11 बजे दोनों में फिर से झगड़ा हुआ। विव इतना बढ़ गया कि राहुल ने पहले तो पत्नी के सिर पर कूकर दे मारा। इससे नीमा जमीन पर गिर गई। इसके बाद उसने मुंह पर घूंसे बरसाए। फिर किसी धारदार हथियार से हाथ-पैर व गला रेत दिया। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वारदात का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि सुबह छह बजे स्थानीय पुलिस ने सूचना पाकर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक ने बताया कि सिर पर गंभीर चोट और अत्यधिक रक्तस्राव की वजह से नीमा की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Ankita Murder Case: चांद की गति से भी खुले उस अंधेरी रात के काले राज, इस रिपोर्ट से पकड़ा गया था पुलकित का झूठ

वारदात के बाद बहनोई के घर जाकर सोया राहुल
पत्नी की हत्या करने के बाद राहुल कुमार गांव से लगभग चार किमी दूर ग्राम नारायणपुर स्थित छत्रपाल कश्यप (बहनोई) के घर गया। रात में वह वहीं सो गया। सुबह बहनोई ने साले के कपड़ों पर खून लगा देखा तो इसकी सूचना भगवती देवी (सास) को दी। उसने सास से पूछा कि घर में कुछ हुआ है क्या? इस पर भगवती बेटे राहुल के घर पहुंची तो नीमा (बहू) खून से लथपथ कमरे के फर्श पर पड़ी हुई थी। उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने ही पुलिस को बताया कि बेटे ने बहू की हत्या कर दी है।

घटना के समय बच्चे नहीं थे घर में
राहुल के माता-पिता और भाई अलग मकान में रहते हैं। नीमा और राहुल के दो बच्चे हैं। नीमा के भाई राजू ने बताया कि गर्मियों की छुट्टी के चलते शुक्रवार को बहन नौ वर्षीय बेटी नेहा और सात वर्षीय बेटे लव को मायके छोड़ आई थी। तब से वह वहीं पर थे। घटना के समय पति-पत्नी अकेले थे।

विवाह के बाद से ही करता था मारपीट
मृतका के पिता नन्हे सिंह ने बताया कि रविवार सुबह पांच बजे उन्हें सूचना मिली कि शनिवार रात को दामाद ने उनकी बेटी की हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि विवाह के बाद से ही उनका दामाद बेटी को मारता-पीटता था। कई बार समझाने के बाद भी वह नहीं माना।

प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया कि मृतका के सिर पर कुकर से वार किया गया है। हाथ-पैर व गले पर भी धारदार हथियार के निशान हैं। पति ने ही नीमा देवी की हत्या की है। हत्या का कारण पति का पत्नी पर शक और पारिवारिक विवाद सामने आया है। स्थानीय पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
- मणिकांत मिश्रा, एसएसपी, ऊधम सिंह नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed