फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   accident in sitarganj, one died

Udham Singh Nagar News: ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 07 Apr 2023 05:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 07 Apr 2023 05:31 PM IST
विज्ञापन
accident in sitarganj, one died
दिहाड़ी मजदूरी कर चलाता था परिवार, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पत्नी बेसुध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सितारगंज। ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली व क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
बृहस्पतिवार शाम गगनपुर गांव निवासी अमित सिंह (24) पुत्र मूले सिंह बाइक पर नकुलिया गांव से सामान लेकर लौट रहा था। इस दौरान सितारगंज से जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल अमित को आसपास के लोगों ने सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जानकारी ली। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

युवक के निधन से पत्नी और दो बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया, जिसके बाद उसकी अंत्येष्टि कर दी गई। एसएसआई विनोद फर्त्याल ने बताया कि हादसे में तहरीर आने पर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही आरोपी ट्रैक्टर चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed