फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   accident in kashipur

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटी की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
accident in kashipur
मृतका लक्ष्मी की फाइल फोटो। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि पिता चोटिल हो गया। तीनों दवा लेने काशीपुर आ रहे थे।
विज्ञापन

मुरादाबाद के थाना ठाकुरद्वारा के ग्राम रामपुर घुंघर निवासी राजेश कुमार शर्मा मुरादाबाद रोड पर सिद्धेश्वरी पेपर मिल में कार्यरत हैं। सोमवार को स्वास्थ्य खराब होने पर राजेश पत्नी लक्ष्मी शर्मा (40) और बेटी प्रिया शर्मा (15) को लेकर सुबह करीब 11 बजे डॉक्टर को दिखाने जा रहे थे। ढांडी पुल पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां-बेटी ट्रक के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि बाइक से दूर गिरकर राजेश चोटिल हो गए। कुछ देर बाद प्रिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लक्ष्मी को राहगीरों की मदद से निजी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने लक्ष्मी को मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर एसआई गणेश पांडे और एसआई अमित शर्मा अस्पताल पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मृतक प्रिया आरएसएम इंटर कॉलेज, सूरज नगर (ठाकुरद्वारा) में हाईस्कूल की छात्रा थी। परिवार में एक बहन रानी (20) के अलावा दो भाई नितिन (18) और आयुष (13) हैं। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। खबर लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन

घायल क्लीनर ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
काशीपुर। आठ दिन पूर्व ट्रक और बस की टक्कर में घायल हुए बस के क्लीनर की इलाज के दौरान मौत हो गई।
मुरादाबाद के थाना ठाकुरद्वारा निवासी अनुज (34) पुत्र घनश्याम एक निजी बस में क्लीनर था। आठ फरवरी को ठाकुरद्वारा तिराहा पर उसकी बस की एक डंपर से टक्कर हो गई थी। हादसे में अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया था। बस यूनियन के स्टाफ ने अनुज को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव यूनियन के स्टाफ के सुपुर्द कर दिया। मृतक के परिजनों के बारे में कोई जानकारी न होने के कारण बस चालकों, परिचालकों और मुंशियों ने उसका अंतिम संस्कार किया।

मृतका प्रिया की फाइल फोटो।

मृतका प्रिया की फाइल फोटो।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed