{"_id":"589a19324f1c1b7e0b379281","slug":"aadhaar-linked-ration-cards-do-not-work-half","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कार्डों को आधार कार्ड से लिंक का काम आधा भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कार्डों को आधार कार्ड से लिंक का काम आधा भी नहीं
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा
Updated Wed, 08 Feb 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन कार्डों को आधार कार्ड से लिंक करने का कार्य पचास प्रतिशत भी नहीं हो पाया है। जबकि यह कार्य 31 जनवरी तक पूर्ण किया जाना था। क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक कहना है कि जो भी कार्ड 28 फरवरी तक आधार कार्ड से लिंक नहीं किए जाएंगे उन पर मिलने वाली सुविधाएं बंद हो जाएगी।
कालाबाजारी पर अंकुुश लगाने के लिए सभी प्रकार के राशन कार्डों के यूनिट को आधार से लिंक किया जा रहा है। इसके लिए शासन ने कार्ड धारकों को 31 जनवरी तक का समय दिया था। निर्धारित समय में आधे राशन कार्डों को भी आधार से लिंक नहीं किया गया है। तहसील क्षेत्र में 29104 एपीएल, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के 25897, अंत्योदय योजना 2510 के राशन कार्ड हैं। इसमें से एपीएल में अब तक 10398, खाद्य सुरक्षा योजना 11787, अंत्योदय योजना के 1285 राशन कार्ड ही आधार कार्ड से लिंक हो चुके हैं। क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक देव का कहना है कि अब कार्ड धारकों को 28 फरवरी तक का समय दिया जा रहा है। इसके बाद भी राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं किए गए तो ऐसे राशन कार्ड धारकों को सरकार से मिलने वाली सुविधाओं से वंचित कर दिया जाएगा।