{"_id":"69de9efba03dac9d4e08678d","slug":"a-young-man-was-found-hanging-on-the-banks-of-the-parvin-river-khatima-news-c-236-1-ktm1001-113941-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: परवीन नदी के किनारे फंदे पर लटका मिला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: परवीन नदी के किनारे फंदे पर लटका मिला युवक
Wed, 15 Apr 2026 01:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। परवीन नदी के किनारे सोमवार शाम को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने घटनास्थल के पास से साइकिल व मोबाइल बरामद किए हैं। दुखद घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के मुताबिक, मोहम्दपुर भुड़िया निवासी मनोज सिंह 25 टेड़ाघाट स्थित अपने रिश्तेदार के घर गया था। सोमवार को वह साइकिल से टेड़ाघाट से कहीं जाने के लिए निकला था। शाम के समय उसका शव गांधी नगर के पास परवीन नदी के किनारे एक पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर मोर्चरी में रखवा दिया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। परिजनों ने बताया कि वह सितारगंज स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। आजकल वह घर आया हुआ था। वह तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। वह अविवाहित था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह का पता चल सकेगा।