फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A young man died in a collision between two bikes

Udham Singh Nagar News: दो बाइकों की भिंड़त में युवक की मौत

Wed, 13 Nov 2024 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 13 Nov 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
A young man died in a collision between two bikes
काशीपुर। दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को 108 एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जसपुर खुर्द पाकिजा कॉलोनी निवासी शाहनवाज हुसैन (34) पुत्र स्व. सईद अहमद मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। मंगलवार दोपहर लगभग बारह बजे वह घर से रामनगर रोड स्थित एक फार्म हाउस में चल रहे निर्माण कार्यस्थल पर मजदूरी करने जा रहा था।
विज्ञापन

ग्राम रंपुरा के पास रामनगर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने से शाहनवाज हुसैन की घटनास्थल पर मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




उधर, पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे इदरीश अहमद ने बताया कि शाहनवाज दो भाई हैं। छोटा भाई सरफराज लगभग छह महीने पहले सऊदी में नौकरी करने गया है। माता-पिता का पहले इंतकाल हो चुका है। वह अपने पीछे दो बेटे मोहम्मद फैज (8), मोहम्मद कैफ (5) और पत्नी को रोता-बिलखता छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed