फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A young man died after being hit by an unknown vehicle

Udham Singh Nagar News: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की जान गई

Wed, 25 Jun 2025 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 25 Jun 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
A young man died after being hit by an unknown vehicle
काशीपुर। तेरहवीं कार्यक्रम से पैदल घर लौट रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने देर रात अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

रामनगर के ग्राम पीपलसाना हल्दुआ निवासी गोपाल सिंह (40) पुत्र स्व. मोहन सिंह कुंडेश्वरी के ग्राम जुड़का स्थित एक फार्म हाउस में नौकरी करता था। सोमवार को क्षेत्र में किसी व्यक्ति के यहां तेरहवीं कार्यक्रम था। देर रात गोपाल सिंह कार्यक्रम से फार्म हाउस लौट रहा था। रात लगभग 11 बजे महाराजा स्टोन क्रशर जुड़का के पास तेज रफ्तार वाहन ने उसको अपनी चपेट में ले लिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि वह लगभग 15-20 साल से ग्राम जुड़का स्थित एक फार्म हाउस में रहकर काम करता था। समय-समय पर घर आते-जाते रहता था। वह तीन भाई गंगाराम व सोनू में सबसे बड़ा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed