फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A teenager going to a wedding was gang-raped for two days in Banbasa forest

Uttarakhand: शादी में जा रही किशोरी से जंगल में दुष्कर्म, जबरन शराब भी पिलाई; मरा समझकर फेंका; चार पर केस

Mon, 28 Apr 2025 01:36 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 28 Apr 2025 01:36 PM IST
सार

शादी में जा रही किशोरी से चार युवकों ने दो दिन तक बनबसा के जंगल में सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसे जबरन शराब पिलाई गई। बाद में मरा समझकर आरोपी उसे बनबसा के जंगल में फेंक गए। पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं होने पर परिजनों ने कोर्ट की शरण ली। 

विज्ञापन
A teenager going to a wedding was gang-raped for two days in Banbasa forest
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

शादी में जा रही किशोरी से चार युवकों ने दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसे जबरन शराब पिलाई गई। बाद में मरा समझकर आरोपी उसे बनबसा के जंगल में फेंक गए। छह मार्च के इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की। थक हारकर परिजनों ने कोर्ट की शरण ली। अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

खटीमा कोतवाली क्षेत्र की महिला ने बताया कि वह छह मार्च की शाम नाबालिग बेटी के साथ एक शादी में जा रही थी। दोनों आगे-पीछे चल रहीं थीं। रात करीब आठ बजे बेटी अचानक गायब हो गई। उसकी काफी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिली।

विज्ञापन

बताया कि आठ मार्च को बनबसा जंगल के भीतर सड़क किनारे बेटी बेहोशी की हालत में मिली। होश में आने पर उसने बताया कि घटना वाली रात चकरपुर निवासी जतिन जोशी और खटीमा निवासी उपेंद्र, मनीष राणा व आकाश ने उसका अपहरण कर लिया था। उसे जबरदस्ती शराब पिलाई गई। चारों उसे बनबसा जंगल में लाए और दो दिन तक उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद मरा समझकर उसे जंगल में ही फेंक गए। पीड़िता की मां का आरोप है कि उन्हें लगातार धमकी मिल रही है। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कोर्ट में शिकायती पत्र दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में झनकईया थाने में चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थानाध्यक्ष को शीघ्र घटना के खुलासे के निर्देश दिए गए हैं। - डॉ. मणिकांत मिश्रा, एसएसपी, ऊधम सिंह नगर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed