Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A son in her arms, anticipation in her eyes... the ambulance did not arrive for two hours.

Udham Singh Nagar News: हाथ में बेटा, आंखों में इंतजार...दो घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस

Mon, 23 Nov 2026 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 23 Nov 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
A son in her arms, anticipation in her eyes... the ambulance did not arrive for two hours.
रुद्रपुर। जिला अस्पताल की एक तस्वीर ने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। छत से गिरकर घायल हुए एक मासूम को डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। परिजनों का आरोप है कि दो घंटे इंतजार के बाद भी उन्हें एंबुलेंस नहीं मिल सकी। इस दौरान बच्चे की हालत बिगड़ती रही और उसे खून की उल्टियां होने लगीं।
विज्ञापन

रुद्रपुर निवासी एक महिला ने बताया कि उसका आठ वर्षीय बेटा माधव रविवार को खेलने के दौरान छत से गिर गया था। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसका एक्स-रे और सीटी स्कैन कराया और बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया लेकिन उन्हें काफी देर तक एंबुलेंस नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

परिजनों का कहना था कि बच्चा लगातार खून की उल्टियां कर रहा है और वे दो घंटे तक एंबुलेंस के इंतजार में रहे। कभी किलाखेड़ा तो कभी गदरपुर से एंबुलेंस भेजने की बात कही जा रही थी। महिला घायल बच्चे को गोद में लेकर इमरजेंसी गेट के बाहर बैठी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिल ने अस्पताल की अव्यवस्थाओं और गरीब मरीजों की अनदेखी पर नाराजगी जताई। उनका आरोप था कि 108 और 112 पर सूचना देने के बावजूद मदद नहीं मिली। उन्होंने डॉक्टर पर निजी अस्पताल में उपचार कराने की सलाह दिए जाने का भी आरोप लगाया।

एंबुलेंस नहीं मिलने का मामला मेरे संज्ञान में आया था। तब रुद्रपुर की एंबुलेंस हल्द्वानी गई थी और काशीपुर से एंबुलेंस को आने में समय लग रहा था। ऐसे में तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था कर महिला और उसके बच्चे को भेजा गया। - डॉ. एसके गोस्वामी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed