फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A proposal of Rs 88 crore is ready to save from the havoc of water in the rainy season

Udham Singh Nagar News: बरसात में पानी के कहर से बचाने के लिए 88 करोड़ का प्रस्ताव तैयार

Fri, 10 May 2024 01:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 10 May 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
A proposal of Rs 88 crore is ready to save from the havoc of water in the rainy season

विज्ञापन
रुद्रपुर। नदी, नहर, और नालों का जल्द कायाकल्प होगा। नालों से जल निकासी, टूटी नहर और नदियों में भूमि कटाव रोकने और बाढ़ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इसके लिए सिंचाई विभाग ने नाबार्ड और राज्य सेक्टर में 88 करोड़ 41 लाख 47 हजार के प्रस्ताव तैयार कर टीएसी में स्वीकृति के लिए शासन को भेजे हैं। बरसात से पहले स्वीकृति मिल गई तो इन योजनाओं पर कार्य भी शुरु हो सकते हैं।

ऊधमसिंह नगर में नहर, नदी और नालों से हर साल बरसात में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होती है। कई स्थानों पर नदियों से भारी भू-कटाव होता है। इससे कृषि योग्य भूमि कटकर नदी में समा जाती है और किसानों को भारी क्षति उठानी पड़ती है। खटीमा, किच्छा और सितारगंज हर साल बाढ़ की तबाही का दंश झेलते हैं। सिंचाई विभाग ने भी इन तीनों ब्लॉकों में बाढ़ सुरक्षा कार्यों के सर्वाधिक प्रस्ताव तैयार किए हैं। संवाद
विज्ञापन


कोट
सितारगंज में करीब 4487.85 लाख, किच्छा में 1362.14 लाख और खटीमा में 1243.81 लाख रुपये की बाढ़ सुरक्षा योजनाएं बनाई गई हैं। जबकि, रुद्रपुर में 137.42 लाख की दो, काशीपुर में 488.06 लाख की एक व गदरपुर में 256.78 लाख की दो बाढ़ सुरक्षा योजना के प्रस्ताव बनाकर टीएसी में स्वीकृति के लिए शासन को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पीके दीक्षित, एसई, सिंचाई विभाग

ब्लॉकवार बाढ़ सुरक्षा योजना के कार्य
रुद्रपुर
धीमरी नदी से यूनिटी लॉ कालेज के पास भूमि कटाव की रोकथाम-37.86 लाख
समतपुर गांव में जल निकासी नाले का निर्माण-99.56 लाख
गदरपुर
पालपाड़ा गांव में अंधुवा नदी से भूमि कटाव की रोकथाम-98.85 लाख
हरिपुरा मसीत गांव में बौर नदी से कटाव की रोकथाम-157.93 लाख
किच्छा
शहदौरा गांव में नहर की लाइनिंग का निर्माण-489 लाख
खमिया नंबर चार में गौला नदी के दायें पार्श्व में बाढ़ सुरक्षा कार्य-376.14 लाख
गल्ला मंडी में गौला नदी के दाये पार्श्व पर बाढ़ सुरक्षा, पुनर्उद्धार व सौंदर्यीकरण-497 लाख
काशीपुर
ट्रंचिंग ग्राउंड, मानपुर की सैनीफार्म काॅलोनी और सिल्वर सिटी काॅलोनी को ढेला नदी की बाढ़ से बचाव के लिए सुरक्षा कार्य-488.06 लाख
खटीमा
नहर संख्या-एक के बाएं पार्श्व की लाइनिंग का निर्माण-448.83 लाख
बगुलिया गांव के झाऊपरसा में नाला चैनेलाइजेशन और बाढ़ सुरक्षा कार्य-102.90 लाख
नगला तराई में काला पुल स्कूल के पास डेढ़ किमी नाला निर्माण-680.19 लाख
पहेनिया गांव में देवहा पोषक शारदा नहर में क्षतिग्रस्त पुल निर्माण का सर्वेक्षण व डीपीआर गठन-11.89 लाख
सितारगंज
एक्वापार्क की सूखी नदी में बाढ़ सुरक्षा कार्य-983.15 लाख
शक्तिफार्म भुड़िया नहर की लाइनिंग का कार्य-180.90 लाख
नानकमत्ता में पानी निकासी कार्य व सौंदर्यीकरण-2535.19 लाख
शक्तिफार्म कटना नहर की लाइनिंग का निर्माण-378.45 लाख
सिसैया नहर का आधुनिकीकरण व पुनर्उद्धार -290 लाख
अपर बैगुल फीडर नहर का जीर्णोद्धार-486.96 लाख
अपर बैगुल नहर पर 2.950 किमी से 7.900 किमी तक पुनर्उद्धार -498.61 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed